{"_id":"6840af30becf5ab0ac0d9b96","slug":"now-it-will-be-easy-to-find-a-wellness-center-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1236501-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब आसान होगा वेलनेस सेंटर ढूंढना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब आसान होगा वेलनेस सेंटर ढूंढना
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में खोले गए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का पता लगाने के लिए अब मरीजों व तीमारदारों को मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग केंद्रों से 100 मीटर की दूरी पर बोर्ड लगाएगा। इसके साथ ही इनकी गूगल मैपिंग भी की जाएगी।
राजधानी में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चल रहे हैं। इनका मकसद मरीजों को घर के पास ही सर्दी-जुकाम, बुखार, डायरिया जैसी सामान्य बीमारियों का इलाज मुहैया कराना है। इसके साथ ही बच्चों के टीकाकरण, मलेरिया, डेंगू, पल्स पोलियो अभियान को भी इन सेंटर के माध्यम से रफ्तार देना है।
इसके लिए गली-मोहल्लों में सेंटर खोले गए हैं। यहां मरीजों को डॉक्टर की मुफ्त सलाह, दवाओं व जांच की सुविधा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मानकों से समझौता करते हुए तमाम सेंटर ऐसे स्थानों पर खोल दिए हैं, जिनका पता लगाना ही मरीजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। सीएमओ एनबी सिंह के मुताबिक इस परेशानी का हल निकालने के लिए इनकी गूगल मैपिंग कराने के साथ ही बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पता तलाशने के लिए जूझते हैं मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने कई वेलनेस सेंटर पॉश इलाकों में खोल दिए हैं। यह भी आरोप है कि कई सेंटर पॉश इलाकों में जान-पहचान वालों के घरों में खोले गए हैं। इतना ही नहीं योजना से जुड़े एक कर्मचारी ने तो अपने ही घर पर केंद्र खोल दिया है। पॉश इलाकों के वेलनेस सेंटर पर गिने-चुने मरीज ही जा पा रहे हैं। ऐसे में सेंटर खोलने के मकसद को झटका लग रहा है।