फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now information about school merger given PTM Gram Pradhan teacher organization ready take streets protest

UP: अभिभावक-शिक्षक बैठक में देंगे स्कूलों के विलय की जानकारी, सुझाव भी लिया जाएगा

Fri, 20 Jun 2025 03:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Jun 2025 03:37 PM IST
सार

परिषदीय स्कूलों के विलय की योजना पर बेसिक शिक्षा विभाग अभिभावकों को पीटीएम में जानकारी देगा और उनके सुझाव भी लेगा। विभाग इसके विषय मे आम लोगों को जागरूक भी करेगा।

विज्ञापन
Now information about school merger given PTM Gram Pradhan  teacher organization ready  take streets protest
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में शिक्षक संगठनों व प्रतियोगी छात्रों के विरोध के बीच परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) की कवायद गति पकड़ रही है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग अब स्कूलों में अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) में इसके बारे में जानकारी देगा। अभिभावकों को स्कूलों के विलय और नियमित कक्षाओं के संचालन की जानकारी देंगे। साथ ही उनके सुझाव भी लेंगे।

विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को नए सत्र की तैयारियों के लिए भेजे गए निर्देश में पीटीएम आयोजित करने को कहा गया है। उन्होंने कहा है कि कम नामांकन वाले विद्यालयों का स्थानीय परिस्थितियों व आवश्यकताओं को देखते हुए विद्यालयों के विलय के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- कानपुर DM व CMO विवाद: अखिलेश यादव बोले- सच सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की जा
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीएम करके विद्यालयों के विलय व विद्यालयों में उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री, डिजिटल संसाधन, लाइब्रेरी के किताबों, खेलकूद सामग्री आदि से अभिभावकों को अवगत कराएं।

अभिभावकों के सुझाव भी लिए जाएंगे और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18381 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई है। इनके संचालन के बारे में भी सभी
प्रधानाध्यापकों से आख्या ले लें ताकि जुलाई से इनका बेहतर प्रयोग शुरू किया जा सके।

ये भी पढ़े- Monsoon in UP: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, यहां पढ़ें मौसम का पूरा हाल

प्रधानों ने सीएम को लिखा पत्र

परिषदीय स्कूलों के विलय के विरोध में कई जिलों के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। गोरखपुर, चित्रकूट, रायबरेली, गाजियाबाद के ग्राम प्रधानों ने कहा है कि स्कूलों के विलय होने से बच्चों को एक-दो किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। इसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ सकता है, क्योंकि अभिभावक बच्चों को इतनी दूर नहीं भेजेंगे। वहीं ज्यादा दूर यात्रा करने से बच्चों के दुर्घटना की भी आशंका बनी रहेगी। बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीतेश पांडेय ने कहा कि प्रतियोगी छात्र इसके लिए अभियान चलाएंगे।

गांव-गांव अभियान चलाएंगे शिक्षक संगठन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय स्कूलों के पेयरिंग के नाम पर विलय के विरोध में जन आंदोलन चलाने की घोषणा कर दी है। इस दौरान शिक्षक ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को विद्यालय मर्ज होने से बच्चों की शिक्षा पर पड़ने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराएंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यालय विलय से काफी संख्या में बच्चों को हित प्रभावित होगा। संघ के हरिशंकर राठौर व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि प्रदेश में शिक्षको को बेवजह परेशान किया जा रहा है।

परिषदीय स्कूलों के विलय की योजना पर अब शिक्षा विभाग अभिभावकों को पीटीएम के ज़रिए जानकारी देगा। जुलाई से 18,381 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत भी हो रही है। लेकिन स्कूलों को एकजुट करने की इस योजना का शिक्षक संगठनों, प्रतियोगी छात्रों और ग्राम प्रधानों ने विरोध शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed