फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now industrial estates can be developed

Lucknow News: अब औद्योगिक आस्थानों का हो सकेगा विकास

Fri, 26 Jul 2024 04:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Now industrial estates can be developed
रायबरेली। लखनऊ में बृहस्पतिवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें रायबरेली और अमेठी के औद्योगिक आस्थानों की जिम्मेदारी जिला उद्योग केंद्र को देने का प्रस्ताव पास करके शासन में भेजने की घोषणा के बाद उद्यमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


आस्थानों के विकास की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीसीडा) से वापस लेने के लिए उद्यमी लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे थे। जल्द ही शासन से अनुमोदन के बाद उद्योग केंद्र आस्थानों के विकास का काम करेगा। बृहस्पतिवार को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल शीलधर यादव की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश सिंह ने बैठक में जिले के औद्योगिक आस्थानों लालगंज, सलोन, महराजगंज, परशदेपुर की जिम्मेदारी को उद्योग केंद्र को देने का मामला फिर उठाया। बैठक में यूपीसीडी के प्रतिनिधि से बताया कि बीती 23 जुलाई को हुई बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। जिला उद्योग रायबरेली को आस्थानों का जिम्मा देने के लिए प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से अनुमोदन मिलने के बाद उद्योग केंद्र को जिम्मेदारी मिल जाएगी। प्रस्ताव शासन में भेजे जाने की जानकारी मिलने के बाद अध्यक्ष व अन्य उद्यमियों में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि लंबे समय से उद्यमी इस प्रस्ताव को पास कराने के लिए प्रयासरत थे।
उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया कि मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में बृहस्पतिवार को जिले के औद्योगिक आस्थानों को उद्योग केंद्र को सौंपने के प्रस्ताव को शासन में भेजे जाने की पुष्टि हुई है। शासन के अनुमोदन के बाद औद्योगिक आस्थानों का विकास शुरू कराया जाएगा।

औद्योगिक केंद्र अमावां में 2.88 करोड़ से सुधरेंगी नालियां
यूपीसीडा के अधिकारियों ने मंडलीय बैठक में बताया कि रायबरेली के औद्योगिक क्षेत्र अमावां रोड की नालियों व सड़कों के सुधार के लिए 2.88 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। जल्द ही यह काम कराया जाएगा। इसके अलावा अमावां रोड स्थित यूपीसीडा के प्रशासनिक भवन के मरम्मत का प्रस्ताव भी पास किया गया है।

उद्यमियों ने अमर उजाला को दिया धन्यवाद
जिले के औद्योगिक आस्थानों की जिम्मेदारी यूपीसीडी से वापस लेकर जिला उद्योग को देने की उद्यमियों की लड़ाई में अमर उजाला ने पूरा सहयोग किया। अमर उजाला ने एक नवंबर 2023 को औद्योगिक क्षेत्रों की जिम्मेदारी उद्योग केंद्र को सौंपने के निर्देश शीर्षक से खबर प्रकाशित की।

इसके बाद 17 दिसंबर 2023 के अलावा वर्ष 2024 में एक फरवरी, एक मार्च और 22 जून को भी इस संबंध में खबर प्रकाशित की। अब सफलता मिलने पर उद्यमियों ने धन्यवाद दिया है। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश सिंह ने कहा कि अमर उजाला के भरपूर सहयोग से ही उद्यमियों को सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed