फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now in lucknow university Phd viva will be recorded on camera

लविवि कराएगा पीएचडी वाइवा की वीडियो रिकॉर्डिंग

Wed, 19 Jun 2019 01:44 AM IST
manoj tiwari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: manoj tiwari Updated Wed, 19 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
Now in lucknow university Phd viva will be recorded on camera
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय चोरी-छिपे और मिलीभगत से होने वाले पीएचडी वाइवा पर रोक लगाने के लिए वाइवा की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की तैयारी कर रहा है। रिकॉर्डिंग की सीडी बनवाकर इसे रिकॉर्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में कई बार चहेतों को पीएचडी कराने की शिकायत मिलती रही हैं। पीएचडी विद्यार्थियों की छमाही या फिर सालाना परीक्षा नहीं होती है। ऐसे में उनकी सच्चाई सामने नहीं आ पाती है। पीएचडी थीसिस जमा करने के बाद वाइवा होता है। वाइवा में शिक्षकों के साथ ही सभी शोधार्थियों और सामान्य विद्यार्थियाें को बैठने की अनुमति होती है। सबके पास शोध से संबंधित सवाल पूछने का मौका होता है। इसी वजह से चहेतों के वाइवा चोरी-छिपे ही निपटा दिये जाते हैं।
विज्ञापन


...लेकिन पीएचडी स्कॉलर का ब्योरा नहीं हुआ ऑनलाइन
यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को उनके यहां के पीएचडी स्टूडेंट्स का ब्योरा ऑनलाइन करने को कहा है। लखनऊ विश्वविद्यालय में ऑनलाइन तो दूर पीएचडी स्कॉलर्स का ब्योरा ऑफलाइन तक उपलब्ध नहीं है। लविवि में पीएचडी स्टूडेंट्स के ब्यौरे के लिए 15 साल पहले तक वर्षवार एक किताब छापी जाती थी। इस किताब में रिसर्च स्कॉलर तथा उनके शोध शीर्षक की जानकारी होती थी। विवि ने यह प्रकाशन भी बंद कर दिया है। इस तरह से विवि के पीएचडी स्कॉलर्स का ब्योरा मिलना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागाध्यक्षों से करेंगे बात
पीएचडी वाइवा में कई बार सवाल उठाये जाते हैं। इसलिए हम पीएचडी वाइवा की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की योजना तैयार कर रहे हैं। इस पर एक बार विभागाध्यक्षों से बात की जाएगी। इसके बाद यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
प्रो. एसपी सिंह, कुलपति, लविवि

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed