फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now homeopathic research will find the reason behind the spread of diarrhea

Lucknow News: अब होम्योपैथिक अनुसंधान खोजेगा डायरिया फैलने का कारण

Fri, 05 Sep 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Now homeopathic research will find the reason behind the spread of diarrhea
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग जानकीपुरम इलाके में डायरिया फैलने की वजह खोज नहीं सका है। अब केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान संस्थान शोध कर इसके कारण का पता लगाएगा। जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति ने पत्र भेजकर शोध करने की मांग की थी, जिस पर संस्थान ने हामी भर दी है।
विज्ञापन

जानकीपुरम के कई सेक्टरों में अगस्त से डायरिया फैला है। तीन मरीजों की जान भी जा चुकी है। इसके अलावा 150 से अधिक लोग बीमारी की जद में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यहां के कई इलाकों के पानी की जांच कराई, जिनकी गुणवत्ता सही मिली। यहां बीमारी किस वजह से फैली, इसका जवाब अफसरों के पास नहीं है। इलाके के लोगों का यह भी आरोप है कि असल वजह अफसरों ने दफन करवा दी।
विज्ञापन


इसके बाद जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव विनय पांडेय ने केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान को पत्र भेजकर शोध करने की मांग की। संस्थान की प्रभारी डॉ. लिपि पुष्पा के मुताबिक शोध करने के साथ ही डायरिया से बचाव के लिए इलाके में दवा बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed