फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now help will given on one call from pink booth

कमिश्नरेट के 95 पिकं बूथ को आवंटित हुआ सीयूजी नंबर, अब एक कॉल पर मिलेगी मदद

Sat, 23 Apr 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Now help will given on one call from pink booth
पिंक बूथ की महिला सिपाहियों को दिए गए मोबाइल। - फोटो : ??? ?????
कमिश्नरेट क्षेत्र में बने 95 पिंक बूथ पर शिकायत करने के लिए पीड़ितों को भटकने की जरूरत नहीं है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने हर बूथ को एक सीयूजी नंबर आवंटित किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने पिंक बूथ के लिए नया मोबाइल व सिमकार्ड जारी किया है।
साथ ही जेसीपी ने पिंक बूथ पर कार्यरत एक-एक महिला सिपाहियों के साथ पुलिस लाइंस में दोपहर बैठक की और उनको महिलाओं के अलावा कम्युनिटी पुलिसिंग से जुड़ने और क्षेत्र में एक्टिव रहने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था पीयूष मोर्डिया के मुताबिक, शासन स्तर से इस बात का आदेश मिला है कि पिंक बूथ पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों को एक्टिव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आदेश के क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइंस में कमिश्नरेट क्षेत्र में सक्रिय 95 पिंक बूथ पर तैनात एक-एक महिला सिपाही को बुलाकर उनके साथ बैठक की।
इसमें जेसीपी ने महिला पुलिसकर्मियों को आदेश दिया है कि उनका काम केवल महिलाओं तक ही सीमित नहीं है। पिंक बूथ पर तैनात महिला सिपाही अपने-अपने इलाके में भी एक्टिव रहें।
अगर कोई व्यक्ति पिंक बूथ पर किसी भी तरह की शिकायत लेकर आता है। वहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मी उसकी मदद करें। उसके लिए अगर थाने की मदद लेने है या फिर पीआरवी 112 की मदद चाहिए तो महिला पुलिसकर्मी तत्काल संबंधित को सूचना देकर पीड़ित की मदद करें।

कम्युनिटी पुलिसिंग व महिला सुरक्षा में होगी मददगार
जेसीपी ने महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं से जुड़ी समस्या के अलावा कम्युनिटी पुलिसिंग का पाठ भी पढ़ाया। इलाके में संभ्रांत लोगों, स्कूल और कॉलेज प्रशासन से बातचीत करने जैसे तमाम बिंदु पर जेसीपी ने पिंक बूथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। इसके अलावा जेसीपी ने बताया कि अब शहर में हर पिंक बूथ पर एक सीयूजी मोबाइल नंबर भी रखेगा। इसकी शुरुआत जेसीपी ने पुलिस लाइंस से की। एक पिंक बूथ की महिला सिपाही को मोबाइल फोन और सिमकार्ड भी दिया। इसके अलावा बाकी पिंक बूथ के लिए मोबाइल फोन और सिमकार्ड इलाके के एडीसीपी के माध्यम से अलॉट किए जाएंगे। जेसीपी एलओ ने बताया कि इस बात का पूरा प्रयास किया जाएगा कि पिंक बूथ का बेहतर से बेहतर इस्तेमाल कम्युनिटी पुलिसिंग और महिलाओं की सुरक्षा के लिए किया जाए। पुलिस लाइंस में हुई इस बैठक में सभी पांच जोन के एडीसीपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed