फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now free sale cylinder on petrol pump

पेट्रोल पंप पर मिलेगा पांच किग्रा का फ्री-सेल सिलेंडर

Wed, 22 Jan 2014 09:35 AM IST
ज्ञान सक्सेना /अमर उजाला,लखनऊ
ज्ञान सक्सेना /अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 22 Jan 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
now free sale cylinder on petrol pump

घर-परिवार से दूर रह कर कामकाज करने वाले लोगों और विद्यार्थियों को अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर पाने की दुश्वारियों से नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन


घरेलू एलपीजी की आपूर्ति से जुड़ी भारत पेट्रोलियम (बीपी) कंपनी ने मंगलवार को शहर में पांच किग्रा फ्री सेल सिलेंडर की खुली बिक्री पेट्रोल पंप से किए जाने की शुरुआत की है।
विज्ञापन


पांच किलोग्राम के ये फ्री सेल सिलेंडर बिना किसी खास कागजी औपचारिकता को पूरा किए सिर्फ आईडी प्रूफ दिखा कर खरीदा जा सकेंगे।

शहर में इसकी बिक्री की शुरुआत चिनहट चौराहा स्थित बीपी कंपनी से जुड़े मैसर्स अरोड़ा फीलिंग एंड सर्विस स्टेशन से हुई है।

कंपनी ने पांच किग्रा के फ्री सेल सिलेंडर की बिक्री को मंगलवार को दिल्ली व लखनऊ में एक साथ लॉच किया। लखनऊ में इस अवसर पर कंपनी के टेरीटरी प्रबंधक विनीत सिंह व स्टेट हेड निखिल कुमार विशेषतौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक आशु भारती ने बताया कि फिलहाल बीपी का पांच किग्रा फ्री सेल सिलेंडर उपभोक्ता को करीब 17 सौ रुपये में मिलेगा। कंपनी ने इसे फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) का नाम दिया है।

इसमें 1032 रुपये सिलेंडर कंटेनर लागत बाकी गैस लागत व टैक्स राशि होगी। नॉन सब्सिडी श्रेणी के इस सिलेंडर के खाली हो जाने पर गैस की लागत चुका कर रीफिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

जल्द ही कंपनी शहर में कुछ और सेल्स आउटलेट पर फ्री सेल सिलेंडरों की बिक्री शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed