फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now five kg 'Chhotu' will be available at ration shops, the government has given permission for sale

Lucknow News : अब राशन की दुकानों पर मिलेगा पांच किलो का ‘छोटू’, शासन ने बिक्री की अनुमति

Mon, 10 Oct 2022 12:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 Oct 2022 12:46 AM IST
सार

शासन के विशेष सचिव दिव्य प्रकाश गिरि ने खाद्य आयुक्त को पत्र भेजा कर कहा है कि पांच किलो के एलपीजी सिलिंडर  को उचित दर की दुकानों से बिक्री की स्वीकृति शर्तों के साथ दी जाती है।

विज्ञापन
Now five kg 'Chhotu' will be available at ration shops, the government has given permission for sale
एलपीजी गैस सिलिंडर

विस्तार

उत्तर प्रदेश में राशन की उचित दर की दुकानों पर अब पांच किलो का एलपीजी गैस सिलिंडर भी मिलेगा। शासन ने इसके लिए अनुमति प्रदान कर दी है। बाजार में उपलब्ध इस सिलिंडर का ब्रांड नेम छोटू है और केवल इसी की बिक्री की जा सकेगी।

विज्ञापन


शासन के विशेष सचिव दिव्य प्रकाश गिरि ने इस बाबत खाद्य आयुक्त को पत्र भेजा है। कहा है कि पांच किलो के एलपीजी सिलिंडर  को उचित दर की दुकानों से बिक्री की स्वीकृति शर्तों के साथ दी जाती है। इसके लिए एलपीजी वितरकों द्वारा उचित दर विक्रेेताओं से अनुबंध करते हुए उन्हें प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


किसी भी पीओएस पर 100 किग्रा से अधिक स्टॉक नहीं रखा जा सकेगा। यहां से सिलिंडर की बिक्री और रिफलिंग दोनों हो सकेगी। पीओएस पर सुरक्षा के सभी इंतजाम सही तरह से रखने होंगे। अनुमन्य खुदरा मूल्य के आधार पर सिलिंडर की बिक्री होगी। उपभोक्ता को ऑयल कंपनियों द्वारा आपूर्तित प्रेशर रेग्युलेटर का प्रयोग करना होगा। रेग्युलेटर की बिक्री अलग से नहीं बल्कि सिलिंडर के साथ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed