फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now first class degree will be given at 6 CGPA in rehabilitation university

Lucknow News: पुनर्वास विवि में अब 6 सीजीपीए पर मिलेगी प्रथम श्रेणी की डिग्री

Sat, 23 Nov 2024 06:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
Now first class degree will be given at 6 CGPA in rehabilitation university
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अब 6 सीजीपीए अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) की उपाधि में उत्तीर्ण माना जाएगा। अभी तक फर्स्ट डिवीजन के लिए 6.5 सीजीपीए अंक लाना अनिवार्य होता था। विवि में शनिवार को हुई कार्यपरिषद की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। कई अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन



कुलपति प्रो. संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भेषज विज्ञान संकाय एवं अभियांत्रिकी व प्रौद्योगिकी संकाय की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। साथ ही विवि में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में 50 हजार और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 2 लाख रुपये का अग्रिम लोन उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन


विवि में स्नातक, परास्नातक कोर्स की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, पीएचडी शोध मूल्यांकन एवं मौखिक परीक्षा के पारिश्रमिक को नए सिरे निर्धारण के लिए प्रो. सीके दीक्षित की अध्यक्षता में समिति का गठन करने पर मुहर लगी। शिक्षकों एवं शोधार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए अनुदान देने, प्रवेश सेल की स्थापना और प्रतियोगिता के माध्यम से विवि का लोगो डिजाइन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में 16 से 21 दिसम्बर 2024 के बीच में (निर्धारित 25 अंकों की) मध्य सत्र परीक्षा कराने, यूजी-पीजी के नवीन अध्यादेश 2024 को स्वीकृति देने और स्नातक स्तर पर संचालित मल्टीडिसेप्लेनरी कोर्स में दिव्यांगता अध्ययन (डिसेबिलिटी स्टडीज) को शामिल करने का निर्णय भी लिया गया।


बैठक में विश्वविद्यालय के रिसर्च एवं डेवलपमेंट सेल के लिए गुणवत्तापरक शोध के लिए रिसर्च प्रोजेक्ट व कंसन्टेंसी गाइडलाइन को अनुमोदन देने संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई। बैठक में डीन एकेडमिक्स प्रो. वीके सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह, वित्त अधिकारी श्रीनिवास त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय के साथ ही सभी संकायों के डीन व विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed