फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now escalators will be installed in Charbagh footover bridge

Lucknow News: चारबाग फुटओवर ब्रिज में अब लगेगा एस्केलेटर

Wed, 23 Apr 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Now escalators will be installed in Charbagh footover bridge
निरीक्षण करते एलडीए वीसी।
लखनऊ। चारबाग फुटओवर ब्रिज में अब यात्रियों की सुविधा के लिहाज से एस्केलेटर लगाया जाएगा, ताकि आना-जाना आसान हो सके। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान एलडीए वीसी ने यह निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ऐशबाग में कम्युनिटी सेंटर निर्माण में ढिलाई करने वाले ठेकेदार पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मोती झील स्थित अटल पार्क को शुरू करने और टिकट लगाने के भी निर्देश दिए। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन के पास बने फुटओवर ब्रिज का उपयोगी बनाया जाएगा। अभी सीढि़यों के चलते बहुत से यात्री उससे नहीं जाते हैं। आवागमन आसान करने लिए एस्केलेटर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करते हुए स्ट्रक्चर डिजाइन व लोड टेस्टिंग आदि कार्य जल्द कराए जाएंगे। एलडीए वीसी ने सुदर्शनपुरी में नवनिर्मित कम्युनिटी सेंटर के संचालन और रखरखाव के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने निर्देश दिए हैं। ऐशबाग में भी कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन वहां कार्य की प्रगति काफी धीमी मिली। इस पर कार्यदायी संस्था मैसर्स सिंह ट्रेडर्स पर 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही तीन महीने में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed