{"_id":"68a74747bfcee5035500b58b","slug":"now-eight-subjects-of-ba-will-be-taught-in-tulsi-bhawan-lucknow-news-c-13-1-lko1045-1346841-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब तुलसी भवन में होगी बीए के आठ विषयों की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब तुलसी भवन में होगी बीए के आठ विषयों की पढ़ाई
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में बीए के आठ विषयों की पढ़ाई अब नवीन वशिष्ठ परिसर के नवनिर्मित तुलसी भवन के मल्टीपरपज काॅम्पलेक्स में होगी। कला संकाय के विभिन्न विभागों के 900 विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन यहीं पर होगा। इसके लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
अभी तक बीए के छात्र-छात्राओं को अपने विषयों की कक्षाएं लेने के लिए आवासीय परिसर में एक भवन से दूसरे भवन की भागदौड़ करनी पड़ती है। अब तुलसी भवन के मल्टीपरपज लेक्चर हॉल में एक ही स्थान पर कक्षाओं का संचालन होगा। इससे सबसे ज्यादा राहत छात्र-छात्राओं को होगी। उन्हें एक ही भवन में सभी विषयों के शिक्षक भी उपलब्ध होंगे। पिछले चार अगस्त को विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में तुलसी भवन का लोकार्पण प्रदेश की राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने किया था।
इस भवन के लोकार्पण के 17 दिनों के बाद भी अभी तक बीए की कक्षाओं का संचालन न शुरू हो पाने के पीछे कई वजह बताई जा रही है। आवासीय परिसर और नवीन परिसर के बीच दूरी है। एयरपोर्ट की वजह से दोनों परिसरों में आवाजाही के लिए अंदर से कोई रास्ता नहीं है। रोड से होकर आवागमन के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के प्रति भी विश्वविद्यालय प्रशासन फिक्रमंद है। पिछले दिनों हादसे में एक छात्रा की मौत के बाद यह चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
इस बारे में कला संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा ने बताया कि आवासीय परिसर से बीए की कक्षाओं को मल्टीपरपज काॅम्पलेक्स में शिफ्ट करने के लिए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में तेजी से काम चल रहा है। तुलसी भवन बहुत भव्य बना है। वहां पर कई तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राओं को पढ़ने और शिक्षकों को पढ़ाने में बेहतर अनुभव होगा। स्थान, संसाधन और फर्नीचर की कोई कमी महसूस नहीं होने पाएगी। 10 से 15 दिनों में शिफ्टिंग की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।