{"_id":"5f67b4ce8ebc3e7337484195","slug":"now-e-stamp-will-be-purchased-from-state-bank-of-india-lko-city-news-lko541157584","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अब एसबीआई से खरीदिए ई-स्टांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अब एसबीआई से खरीदिए ई-स्टांप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अब एसबीआई से खरीदिए ई-स्टांप
किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए अब कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ब्रांच से भी ई-स्टांप खरीदे जा सकेंगे। रविवार को बैंक ने अपनी दो शाखाओं से इसकी शुरूआत की।
बैंक आने वाले दिनों में इसकी संख्या बढ़ाएगी। हजरतगंज स्थित प्रशासनिक भवन के आरएसीपीसी में अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल ने एक ग्राहक को पहला ई-स्टांप देकर इस सेवा की शुरुआत की।
आईजी स्टांप मिनिस्ती एस, एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना मौजूद रहे। अजय खन्ना ने बताया कि एसबीआई की अभी आरएसीपीसी शाखा और सरकारी व्यवसाय शाखा में ई-स्टांप की बिक्री होगी।
विज्ञापन
इसके बाद अन्य ब्रांच को चिह्नित कर ई-स्टांप की बिक्री शुरू कराई जाएगी। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह ई-स्टांप नकद, आरटीजीएस, एनईएफटी, चेक से खरीदे जा सकेंगे।
धनराशि जमा होते ही ई-स्टांप जारी कर दिया जाएगा। लखनऊ मंडल के महाप्रबंधक नेटवर्क दिग्विजय सिंह रावत ने बताया कि यह कवायद जहां प्रदेश सरकार के लिए राजस्व बढ़ाने में मदद करेगी। वहीं ग्राहकों को भी सहूलियत होगी।
एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा
बैंक प्रबंधन का कहना है कि एसबीआई के प्रदेश में करीब 45 लाख ग्राहक हैं। इनके लिए ई-स्टांप खरीदना अब बहुत आसान हो जाएगा। चेक के माध्यम से कुछ ही देर में उनको ई-स्टांप मिल जाएगा। इसके लिए चेक के साथ आवेदन करना होगा। पैसा सीधे उनके खाते से सरकारी खजाने में ट्रांसफर हो जाएगा।