फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now dismissed after serving as head for three years

Lucknow News: तीन साल प्रधानी करने के बाद अब बर्खास्त

Thu, 16 May 2024 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 16 May 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Now dismissed after serving as head for three years
रायबरेली। महराजगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमुरावां में प्रधान पद के लिए वर्ष 2021 में हुए चुनाव की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। एसडीएम (न्यायिक) अहमद फरीद खान ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान बुधवार को यह फैसला सुनाया। निर्वाचित प्रधान की उम्र चुनाव के दौरान 21 वर्ष से कम थी। यह फैसला आने के बाद प्रधान का पद रिक्त हो गया है। दोबारा चुनाव कराए जा सकते हैं। बीडीओ महराजगंज को जमुरावां प्रधान के सभी अधिकारों को सीज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए जमुरावां के रोशन, अनुराग, खुशीराम, छेद्दू, जीतलाल, बुद्धिराम, महादीन, मुन्नीलाल, राम आसरे, राम गुलाम, राम सजीवन व विशेषर ने भाग्य आजमाया था। 15 अप्रैल 2021 को मतदान के बाद दो मई 2021 को मतगणना हुई थी। चुनाव में रोशन ने 462 मत प्राप्त करके 62 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई थी। शपथ ग्रहण के बाद प्रधान ने काम भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बाद में प्रधान रोशन की उम्र कम होने की जानकारी होने पर एसडीएम महराजगंज के न्यायालय में चुनाव प्रक्रिया को चुनौती दी गई। मामले के निस्तारण में देरी पर हाईकोर्ट ने जल्द ही निर्णय लेने के आदेश संबंधित न्यायालय को दिए। सुनवाई के दौरान प्रधान पद के लिए नामांकन करने वाले रोशन को उम्र नामांकन वाले दिन 21 वर्ष से कम मिली, जबकि प्रधान पद के लिए उम्र 21 साल से अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशन की हाईस्कूल में अंकित जन्म तिथि के आधार पर नामांकन वाले दिन रोशन की उम्र 20 वर्ष चार माह 28 दिन ही थी। एसडीएम (न्यायिक) अहमद फरीद खान ने बताया कि याचिका निस्तारित की गई है। प्रतिवादी ने अपने उम्र के संबंध में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए। जमुरावां के प्रधान रोशन को बर्खास्त कर प्रधान पद रिक्त किया गया है। नाम निर्वाचन प्रक्रिया भी निरस्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed