{"_id":"5e86a8948ebc3e78b623019d","slug":"now-devotees-will-be-able-to-donate-for-ram-mandir-account-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब राममंदिर के लिए दान दे सकेंगे भक्त, रामनवमी से चालू हुआ खाता, ट्रस्ट ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राममंदिर के लिए दान दे सकेंगे भक्त, रामनवमी से चालू हुआ खाता, ट्रस्ट ने की घोषणा
Fri, 03 Apr 2020 08:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने गुरुवार को कहा कि श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठन के बाद पहली बार भगवान रामलला का जन्मोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया। साथ ही पहली बार श्री रामलला की सुरक्षा में तैनात 2400 पुलिसकर्मियों को प्रसाद का वितरण कराया गया।
उन्होंने बताया की श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अकाउंट रामनवमी से सार्वजनिक कर दिया गया है। ट्रस्ट के दो अकाउंट हैं शेविंग और करेंट दोनों का खाता नंबर व पैन कार्ड नंबर भी महासचिव ने सार्वजनिक कर दिया है।
अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाता संख्या: 39161495808 व चालू खाता: 39161498809 में दान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज महावीर ट्रस्ट द्वारा दो करोड़ रुपये का चेक श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को प्राप्त हो गया है।

जिसको ट्रस्ट के अकाउंट में जमा करा दिया गया। उन्होंने कहा की कोरोना के कारण मंदिर निर्माण का कार्य बाधित हुआ है। देश में संकट का समय चल रहा है।
संकट समाप्त होते ही मंदिर निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। देश और जीवन की रक्षा हमारा पहला उद्देश्य है। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा भी रहे उपस्थित।
संकट समाप्त होते ही मंदिर निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। देश और जीवन की रक्षा हमारा पहला उद्देश्य है। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा भी रहे उपस्थित।