फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now co operatives banks will also have internet and mobile banking services

अब सहकारी बैंक में भी मिलेगी इंटरनेट-मोबाइल बैंकिंग सेवाएं, आईएफएसई को भी शुरू

Mon, 28 Oct 2019 02:08 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 28 Oct 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
now co operatives banks will also have internet and mobile banking services
मोबाइल बैंकिग - फोटो : Demo Pic
यूपी को-ऑपरेटिव बैंक में जल्द ही डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। बैंक का अपना आईएफएसई कोड शुरू हो गया है। इसमें डॉक्युमेंट मैनेजमेंट सिस्टम, कॉल सेंटर, बिजनेस इंटेलीजेंस एवं बिजनेस एनालिटिक्स टूल का भी समायोजन किया जाएगा। बैंक को पूरी तरह से डिजिटल मोड पर चलाने की तिथि 31 मार्च 2020 तय की गई है।
विज्ञापन


अपर आयुक्त व अपर निबंधक आंद्रे वामसी ने कहा कि बैंक का अपना आईएफएसई कोड होने से अब किसानों को भुगतान करना आसान हो गया है। इससे बैंक का व्यवसाय और ऋण वसूली में तेजी आएगी। 
विज्ञापन


अब बैंक अपने प्लेटफार्म से आरटीजीएस, एनईएफटी, सीटीएस, सिस्टम ऑडिट, आईएस ऑडिट, माइग्रेशन ऑडिट, वीएपीटी, बैकअप कनेक्टिविटी, जीएपी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, एयूए/केयूए, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, भीम एप जैसी डिजिटल पेमेंट सेवा संचालित कर सकेगा। इस पर होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति शासन स्तर पर प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वामसी ने बताया कि तकनीक अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण के लिए 35.35 करोड़ की आर्थिक सहायता का प्रस्ताव है। इसमें 10 करोड़ रुपये साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर, सात करोड़ रुपये आईटी कंसलटेंट व 35 हजार रुपये प्रति बैंक साइबर इंश्योरेंस प्रीमियम की दर से 50 जिला सहकारी बैंकों को 17.89 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed