फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now break on marriages

ग्रहों की चाल ने शादियों पर लगाया ब्रेक, अब 22 अप्रैल से ही बैंड-बाजा-बरात

Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
now break on marriages
ग्रहों की चाल ने शादियों पर लगाया ब्रेक, अब 22 अप्रैल से ही बैंड-बाजा-बरात
विज्ञापन

लखनऊ। हर साल मकर संक्रांति के बाद खरमास के खत्म होते ही सहालग का दौर शुरू हो जाता था। बैंड, बाजा और बरात का यह दौर होली तक चलता था, लेकिन इस बार ग्रहों की चाल ने शादी समारोह पर ब्रेक लगा दिया है। ऐसा मकर संक्रांति के बाद गुरु व शुक्र के बारी-बारी से अस्त होने होने के कारण हो रहा है। अब अप्रैल के तीसरे सप्ताह से ही सहालग मिल पाएगी।

गोमती नगर निवासी आचार्य प्रदीप तिवारी ने बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ ही 15 दिसंबर से चल रहा खरमास समाप्त हो जाएगा। हर साल मकर संक्रांति से सहालग शुरू हो जाती थीं, लेकिन इस बार ज्योतिषीय संयोग के चलते ऐसा नहीं होगा। क्योंकि 16 जनवरी को गुरु अस्त हो जाएंगे, जो 12 फरवरी को उदय होंगे। वहीं, 17 फरवरी में शुक्र लगभग दो महीने से अधिक समय के लिए अस्त हो जाएंगे। मार्च के मध्य में सूर्य के मीन राशि में जाने पर (खरमास) लग्न नहीं मिलेगी। अमूमन ऐसे संयोग ज्योतिषीय दृष्टि से 40-50 साल बाद पड़ते हैं। आचार्य प्रदीप ने बताया सहालग के दौर में लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में सामान्य तौर पर हर दिन औसतन एक हजार शादी-विवाह के आयोजन होते हैं। इनमें पंडित व्यस्त रहते हैं, लेकिन इस साल अप्रैल तक खाली ही रहेंगे। 22 अप्रैल से विवाह मुहूर्त मिलेंगे। 15 जुलाई तक लगभग 35 से अधिक मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed