फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now bhim, paytm and google pay on frauds target, lakhs of rupees wiped off

अब जालसाजों के निशाने पर आए भीम, पेटीएम व गूगल पे एप, लाखों रुपये हुए साफ

Thu, 20 Jun 2019 12:58 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 20 Jun 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
now bhim, paytm and google pay on frauds target, lakhs of rupees wiped off
सांकेतिक तस्वीर
क्रेडिट व डेबिट कार्ड का नंबर और कार्ड वेरिफेकेशन वैल्यू (सीवीवी) व वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पूछ कर ठगी करने वाले जालसाजों के निशाने पर भीम, गूगल पे और पेटीएम एप भी आ गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों की साइबर सेल में पिछले पांच महीनों में इस तरह के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। शिकार बने ऐसे लोगों का ठग लाखों रुपये साफ कर चुके हैं। 
विज्ञापन


तफ्तीश में जुटे एसटीएफ साइबर क्राइम के एसपी सुशील घुले बताते हैं कि झारखंड का जामताड़ा जिला साइबर ठगों का अड्डा है। वहीं नाइजीरिया का गिरोह भी सक्रिय है। ये ठग गूगल पे, भीम एप व पेटीएम इस्तेमाल करने वाले लोगों के मोबाइल पर फोन कर टुअर पैकेज से लेकर, महंगे इनाम या उसके बदले कैश का लालच देते हैं। इसके बाद एक अन्य एप डाउनलोड कराकर पैसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लेते हैं। 
विज्ञापन

अपनी यूपीआई आईडी को कूपन बताकर सेव करा देते हैं

गुगल पे, भीम और पेटीएम जैसे सबसे सुरक्षित होने का दावा किए जाने वाले एप में सेंध लगाने वाले साइबर ठग शिकार से एक एप डाउनलोड कराते हैं। साइबर क्राइम के एसपी सुशील घुले बताते हैं कि अकाउंट को लिंक कराने से लेकर स्टेप बाई स्टेप पेमेंट के प्रॉसेस तक को भी गिरोह पूरा कराता है। बड़ी चालाकी से अपनी यूपीआई आईडी को पैकेज का कूपन बताकर सेव करा देता है। इसके बाद पैसा ट्रांसफर करने को कहता है। जैसे ही पैसा ट्रांसफर हुआ वह ठग के खाते में चला जाता है। 

20-30 हजार रुपये का एक बार में लगा देते हैं चूना
एप पर रकम ट्रांसफर की 20 से 30 हजार रुपये तक की अलग-अलग लिमिट होती है। ऐसे में ठग एक बार में लिमिट तक का पैसा ट्रांसफर करा लेता है। पिछले दिनों इस तरह की ठगी का शिकार हुए अदनान ने जब साइबर सेल में शिकायत की और पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि यह पैसे झारखंड के एक खाते में स्थानांतरित किए गए। पुलिस ने खाते की डिटेल पता की तो पता फर्जी निकला और जिस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कराए गए थे वह अकाउंट भी खाली हो चुके थे। 

ग्रामीण ज्यादा हो रहे साइबर ठगी का शिकार 

सुशील घुले ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक इस ठगी का शिकार अधिक हो रहे हैं। इस तरह के मामले में बैंक भी ग्राहक की गलती की वजह से उसकी मदद करने से मना कर देता है।

नाइजीरिया का गिरोह फेसबुक से लेकर शिकार की हर गतिविधि पर रखता है नजर
सुशील बताते हैं कि इस तरह के साइबर अपराध में नाइजीरियाई गैंग भी सक्रिय है। यह गैंग फेसबुक प्रोफाइल और ग्राहक की एक्टिविटी देख कर उसकी रुचि की चीजों से पहले अपना संपर्क मजबूत करते हैं और फिर तरह-तरह के ऑफर, कस्टम में माल फंसा होने का ऑफर देकर ठगी का शिकार बनाते हैं।

बीते दिनों ऐसे ही एक नाइजीरियाई गैंग को यूपी एसटीएफ के साइबर क्राइम के पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार किया जिसने राजधानी के केजीएमयू की एक महिला प्रोफेसर को अपना शिकार बना कर एक करोड़ रुपये से अधिक ठग लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed