फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now auto-tempos of rural and urban areas will be easily identified.

Lucknow News: अब आसानी से पहचान में आएंगे ग्रामीण-शहरी क्षेत्र के ऑटो-टेंपो

Sun, 29 Sep 2024 03:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Now auto-tempos of rural and urban areas will be easily identified.
लखनऊ। ग्रामीण परमिट के टेंपो शहर में चल रहे हैं और जाम की वजह भी बन रहे हैं। ऐसे में अब इन सीएनजी ऑटो-टेंपो पर कलर कोड लागू होगा। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के ऑटो-टेंपो को आसानी से पहचाना जा सकेगा।
विज्ञापन




कलर कोड लागू होने के बाद ग्रामीण परमिट के टेंपो को शहर में चलने से रोकने में मदद होगी। इससे टेंपो चालकों की मनमानी, जबरन किराया वसूलने की शिकायतें भी दूर होंगी।
विज्ञापन




लखनऊ शहर में ग्रामीण क्षेत्र के ऑटो-टेंपो की आड़ में गैर जनपद के टेंपो भी चल रहे हैं। इसे लेकर आरटीओ प्रशासन और टेंपो टैक्सी यूनियन की बैठक में कलर कोड लागू करने का फैसला लिया गया। आरटीओ (प्रशासन) संजय तिवारी ने बताया कि ऑटो को नगर निगम की सीमा के अंदर चलने के परमिट दिए गए हैं। टेंपो को ग्रामीण क्षेत्रों जैसे बनी, मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, इटौंजा, मलिहाबाद, बीकेटी व मोहान के लिए परमिट दिए गए है। हालांकि, ग्रामीण परमिट के टेंपो शहरों में भी दौड़ते दिखते हैं। लखनऊ शहर में 4247 ऑटो व 2525 टेंपो को परमिट दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में टेंपो की संख्या तीन हजार से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसा होगा कलर कोड



- ग्रामीण परमिट के टेंपो की बॉडी के बीच में तीन इंच चौड़ी लाल रंग पट्टी डाली जाएगी।



- शहरी परमिट के ऑटो पर सफेद रंग में मोटे अक्षर में सिटी केंद्र का नाम लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed