फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now all KGBVs will be monitored from the headquarters.

Lucknow News: अब मुख्यालय से होगी सभी केजीबीवी की मॉनीटरिंग

Tue, 07 Oct 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Now all KGBVs will be monitored from the headquarters.
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खुजौली।
लखनऊ। राजधानी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में छात्राओं के साथ मारपीट व बाहरियों के प्रवेश का मामला सामने आने के बाद प्रदेश भर के केजीबीवी में और सतर्कता बढ़ाई जाएगी। एक तरफ जहां केजीबीवी में सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जा रही है। वहीं मुख्यालय से सभी केजीबीवी की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की भी तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


लखनऊ केजीबीवी की छात्राओं की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जहां जांच तेज की है। वहीं समग्र शिक्षा की टीम ने भी उप शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय जाकर छात्राओं से जानकारी ली है। इस टीम में शामिल दो महिला अधिकारियों ने कई छात्राओं से अलग-अलग व्यक्तिगत भी बात कर जानकारी ली है। इसके आधार पर निदेशालय स्तर से सतर्कता और बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा की ओर से प्रदेश भर के केजीबीवी की मुख्यालय से मॉनीटरिंग की जाएगी। वहीं फोन के माध्यम से भी औचक फीडबैक लेने की व्यवस्था बनाई जा रही है। समग्र शिक्षा के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि केजीबीवी को 12वीं तक अपग्रेड किया जा रहा है। इस क्रम में केंद्र सरकार की प्रोजेक्ट एडवायजरी बोर्ड (पीएबी) में प्रदेश की 746 केजीबीवी में 7000 से अधिक कैमरे लगाने के लिए बजट मिला है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह सीसीटीवी इस तरह से केजीबीवी के चारों कोनों पर लगेंगे कि यहां पर आने व जाने वाले के साथ-साथ हर गतिविधियों की पूरी जानकारी मिल सकेगी। यह हाई रिजोल्यूशन वाले कैमरे होंगे। इनको लखनऊ मुख्यालय से जोड़ने की भी तैयारी है। उन्होंने बताया कि सभी केजीबीवी में शिकायत पेटिकाएं लगी हैं। छात्राएं किसी भी तरह की शिकायत इसमें दे सकती हैं। इन शिकायत पेटिकाओं की निगमित निगरानी की जाती है। वहीं जिला प्रशासन व विभाग की टीमें समय-समय पर केजीबीवी का औचक निरीक्षण भी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed