फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now 50 thousand farmers will be able to sell their produce

Lucknow News: अब 50 हजार किसानों को उपज बेचने में होगी सहूलियत

Sun, 30 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 30 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Now 50 thousand farmers will be able to sell their produce
रायबरेली। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने रविवार को क्षेत्र के पट्टीरहस कैथवल ग्राम पंचायत में कृषि उत्पादन मंडी स्थल का शिलान्यास किया। भूमिजन कर मंडी निर्माण की आधार शिला रखी। कृषि उत्पादन मंडी स्थल स्थापित होने से इसका लाभ क्षेत्र के 50 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। किसान अपनी फसल बेचकर आमदनी अर्जित कर सकेंगे और उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए अन्य मंडियों का सहारा नहीं लेना पड़़ेगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि ऊंचाहार में मंडी समिति की स्थापना न होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी होती थी। अब कृषि उत्पादन मंडी स्थल की सुविधा मिलने से किसानों को धान, गेहूं, सब्जियों की बिक्री कर सकेंगे। करीब पांच बीघे जमीन पर यह मंडी स्थल बनेगा। किसानों की बेहतरी के लिए विशेष योजनाएं संचालित कराई जा रही हैं। कहा ऊंचाहार में खरौली घाट पर गंगा नदी में पुल निर्माण, ऊंचाहार बाईपास, गंगा एक्सप्रेस के साथ ही मंडी का भी निर्माण शुरू होने वाला है। इसके पहले किसी सरकार ने इतना काम नहीं किया है। इस मंडी के लिए जितना बजट लगेगा वह उपलब्ध कराया जाएगा। जल्द ही ऊंचाहार में हाईटेक नर्सरी भी बनाई जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, शिंवेंद्र सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, बीएन मौर्य, शीला सिंह, अनुज उपाध्याय, धनराज यादव, अभिलाष कौशल मौजूद थे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि सोनिया गांधी चाहती तो आज रखी जाने वाली मंडी की आधार शिला कई वर्ष पहले ही रख गई होती और क्षेत्र के किसानों को उसका लाभ भी मिल रहा होता, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed