{"_id":"66b4b5b041462d39dc09821d","slug":"notification-issued-for-jobs-in-uppcl-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पावर कॉरपोरेशन में अब यूपीएससी के जरिये होगी भर्ती, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पावर कॉरपोरेशन में अब यूपीएससी के जरिये होगी भर्ती, आदेश जारी
Thu, 08 Aug 2024 10:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:49 PM IST
सार
विद्युत सेवा परिषद से भर्ती कराने के बजाय आयोग को अधिचायन भेजने पर राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा कि एक तरफ चहेते लोगों को लाखों रुपये प्रतिमाह के वेतन पर लेटरल इंट्री के तहत भर्ती किया जा रहा है। दूसरी तरफ समूह ख और ग के कार्मिकों के लिए अधियाचन भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में अब विद्युत सेवा परिषद के बजाय उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए भर्ती होगी। इस संबंध में कॉरपोरेशन के कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
ऊर्जा विभाग में समूह ख और ग की भर्ती के लिए विद्युत सेवा परिषद बना हुआ है। इसी के तहत लेखा और अभियंताओं की भर्ती होती रही है। अब आयोग से भर्ती कराने के लिए ऑनलाइन ई अभियाचन भेजा जाएगा। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ई अधियाचन पोर्टल विकसित कर दिया गया है। इसके लिए संयुक्त सचिव अनिल कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समूह ख और ग के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही इसी के तहत सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन
परिषद खत्म करने का आरोप, भर्ती में देरी
विद्युत सेवा परिषद से भर्ती कराने के बजाय आयोग को अधिचायन भेजने पर राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ चहेते लोगों को लाखों रुपये प्रतिमाह के वेतन पर लेटरल इंट्री के तहत भर्ती किया जा रहा है। दूसरी तरफ समूह ख और ग के कार्मिकों के लिए अधियाचन भेजा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विद्युत सेवा परिषद खत्म करने की साजिश है। इससे तमाम खाली पदों को भरने में वक्त लगेगा क्योंकि आयोग के पास पहले से ही तमाम खाली पदों के लिए अधियाचन जा चुका है। खाली पदों को जल्दी भरने के लिए ही विद्युत सेवा परिषद का गठन किया गया था।
विज्ञापन