{"_id":"6ad143abbf2ac2576c0b06f6","slug":"notices-issued-to-219-absent-contractual-workers-warning-of-service-termination-given-lucknow-news-c-13-lko1096-1968886-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनुपस्थित 219 संविदाकर्मियों को नोटिस, सेवा समाप्ति की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनुपस्थित 219 संविदाकर्मियों को नोटिस, सेवा समाप्ति की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अनुपस्थिति पर विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत समीक्षा में अनुपस्थित मिले 219 संविदाकर्मियों को अब तक कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर सेवा समाप्त करने की कार्रवाई होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला और ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति और कामकाज की रोजाना समीक्षा हो रही है। बृहस्पतिवार की समीक्षा में 100 संविदाकर्मी कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
13 बिंदुओं पर निगरानी
समीक्षा में ओपीडी, संस्थागत प्रसव, ई-सुश्रुत पर पर्चे जारी करने, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, ई-संजीवनी से टेली-कंसल्टेशन और दवा वितरण के रिकॉर्ड जांचे जा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, प्रसव पूर्व जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था, टीबी स्क्रीनिंग और नियमित टीकाकरण की भी समीक्षा हो रही है। डॉ. सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिशन निदेशक और महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को भेजी जा रही है। कर्मचारियों को सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति के बिना कार्यस्थल नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन