{"_id":"696ea2c053870c1ad50c2398","slug":"notice-to-seven-students-involved-in-the-ruckus-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1568127-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हंगामे में शामिल सात विद्यार्थियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हंगामे में शामिल सात विद्यार्थियों को नोटिस
Tue, 20 Jan 2026 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 17 जनवरी को मार्च निकालने के दौरान हुए हंगामे में शामिल सात विद्यार्थियों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें एमए (राजनीति शास्त्र) प्रथम वर्ष के छात्र अमितेश पाल, पीएचडी मनोविज्ञान के शोधार्थी मानस रावत, बीए एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र आकाश कठेरिया, बीएससी बॉयोलॉजी तीसरे वर्ष के छात्र अश्वनी कुमार, बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थी विवेक मिश्रा, शिवम कुमार सिंह, पीएचडी अंग्रेजी के विद्यार्थी प्रत्यूश पांडेय हैं। विवि के प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि इन विद्यार्थियों को जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद नोटिस दिया गया है। अगले तीन दिनों में कारण सहित जवाब देना होगा।
बता दें कि 17 को विवि में विद्यार्थियों की ओर से छात्र रोहित वेमुला की बरसी पर बिरसा अंबेडकर फुले छात्र संगठन (बापसा) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई थी। आरोप है कि स्मृति मार्च निकाल रहे छात्रों और दूसरे गुट के बीच नारे लगाने पर पहले बहस हुई थी। कुछ ही देर में दोनों ओर से नारेबाजी के बाद बाद मारपीट हो गई थी। एबीवीपी व अंग्रेजी विभाग के शोधार्थी राधेश्याम पांडेय ने हसनगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।