{"_id":"689116ccea81ca595c09d411","slug":"notice-to-ramki-nagar-nigam-for-negligence-in-work-lucknow-news-c-13-knp1002-1324956-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: काम में लापरवाही पर रामकी को नगर निगम की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: काम में लापरवाही पर रामकी को नगर निगम की नोटिस
विज्ञापन
लखनऊ। कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही, कम कर्मचारी लगाने और यूजर चार्ज में कमी पर नगर निगम ने रामकी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) को नोटिस जारी किया है।
नगर निगम के पांच जोनों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, प्रोसेसिंग प्लांट तक परिवहन आदि कार्यों के लिए रामकी कंपनी को जिम्मेदारी दी है, मगर कंपनी के अपेक्षा से कम कर्मचारी लगाने से काम प्रभावित हो रहा है। कूड़ा उठान समय से नहीं हो रहा है तो कई स्थानों से कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है। लिहाजा यूजर चार्ज की वसूली भी कम हो रही है। कंपनी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नगर निगम के खाते में यूजर चार्ज नहीं जमा कर रही है। इस कारण पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने कंपनी को नोटिस दिया है कि 40 प्रतिशत से कम वसूली होने पर जुर्माना व बिल से कटौती की जाएगी।
डेढ़ साल में नहीं हुआ काम में सुधार
जोन एक, तीन, चार, छह व सात में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम रामकी के पास है। डेढ़ वर्ष बाद भी कंपनी काम में लापरवाही बरत रही है। नगर निगम की विभागीय समिति ने प्रथम चरण में कंपनी को 528 किमी मार्गों एवं उन पर स्थित 01 मीटर तक चौडे नाले, नालियों की सफाई का कार्य भी सौंपा है, लेकिन कंपनी ने कम मैनपावर व संसाधन लगाए हैं।
Iकंपनी के काम की लगातार समीक्षा की जा रही है, जिसमें उसकी लापरवाही सामने आई है। यदि सुधार नहीं होगा तो जुर्माना लगाया जाएगा और बिल में कटौती भी की जाएगी।I
विज्ञापन
Iसंजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता नगर निगमI