फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to Mahavir Hospital operator

Lucknow News: महावीर हॉस्पिटल संचालक को नोटिस

Tue, 07 May 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Notice to Mahavir Hospital operator
रायबरेली। शहर के नेहरू नगर स्थित महावीर अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में चिकित्सीय सेवाएं निलंबित किए जाने के बाद संचालक को नोटिस दिया गया है। सिजेरियन प्रसव में मनमानी की आशंका को देखते हुए सर्जरी करने वाले चिकित्सक को भी तलब किया गया है। संचालक, चिकित्सक व अन्य स्टाफ के बयान दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अमेठी जिले के मिया का पुरवा निवासी रवींद्र कुमार ने बीती एक मई की रात भाभी सन्नो मौर्या का सिजेरियन प्रसव महावीर हॉस्पिटल में कराया था। दो मई को नवजात और तीन मई को प्रसूता की मौत हो गई थी। अस्पताल में सिजेरियन प्रसव और इलाज में लापरवाही प्रथम दृष्टया जांच में उजागर हुई।
विज्ञापन

बीते शनिवार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जांच में महिला के ऑपरेशन व इलाज से संबंधित अभिलेखों की जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने के बाद नर्सिंगहोम की चिकित्सीय सेवाओं को प्रतिबंधित का दिया था। इस संबंध में अस्पताल के गेट पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में नर्सिंगहोम के संचालक को नोटिस देकर अपना पक्ष देने के साथ ही बयान दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। आशंका है कि दूसरे चिकित्सक से सिजेरियन प्रसव कराया गया, लेकिन अभिलेखों में डॉ. सुधा का नाम लिखा गया है। जांच टीम ने सर्जरी में शामिल चिकित्सक व अन्य स्टाफ को भी बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है। चर्चा है कि नर्सिंगहोम संचालक कार्रवाई से बचने के लिए माननीयों के चक्कर लगाने में जुट गया है।


जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में महावीर हॉस्पिटल की सभी प्रकार की चिकित्सीय सेवाओं को निलंबित किया गया है। संचालक को नोटिस दिया गया है। चिकित्सक व अन्य स्टाफ को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed