फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to functional entity on non-furnishing of information of EPF, ESI

Lucknow News: ईपीएफ, ईएसआई की जानकारी न देने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस

Fri, 26 Sep 2025 05:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:08 AM IST
सार

लखनऊ नगर निगम की कार्यशाला में कार्यरत 500 कर्मचारियों की पीएफ और ईएसआई जानकारी दो महीने से कार्यदायी संस्था द्वारा साझा नहीं की गई है। इस पर नगर निगम ने संस्था को नोटिस जारी किया है। इससे कर्मचारियों के वेतन में देरी हो रही है।

विज्ञापन
Notice to functional entity on non-furnishing of information of EPF, ESI

विस्तार

लखनऊ। नगर निगम की केंद्रीय कार्यशाला और मार्ग प्रकाश विभाग में कार्यदायी संस्था के जरिये करीब 500 कर्मचारी स्विचमैन, पोर्टर, ड्राइवर व हेल्पर के पद पर तैनात हैं। इनका पीएफ, ईएसआई कार्यदायी संस्था दबाए है। अनुबंध के तहत कार्यदायी संस्था को कर्मचारियों को दिए जाने वाले पीएफ और ईएसआई की जानकारी नगर निगम को भी देनी है। हालांकि, दो महीने से ऐसा नहीं किया जा राह है। इस पर नगर निगम के मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नियमित कर्मचारियों की कमी के कारण नगर निगम ने कार्यदायी संस्था लक्ष्मी सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज से कर्मचारी लिए हैं। यह तीन महीने से काम कर रही है। संस्था पर कर्मचारियों को कम व समय से वेतन न देने के आरोप भी लगे हैं। जारी किए गए नोटिस में कहा गया कि जुलाई और अगस्त के जमा ईपीएफ और ईएसआई की जानकारी कार्यदायी संस्था ने मांगने के बाद भी नहीं दी। इससे कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी होती है। इसके लिए कार्यदायी संस्था जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed