फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to 40 schools for not doing data entry on U-DICE portal

Lucknow News: यू-डायस पोर्टल पर डाटा इंट्री न करने पर 40 स्कूलों को नोटिस

Thu, 25 May 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Notice to 40 schools for not doing data entry on U-DICE portal
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में संचालित उन 40 विद्यालयों को नोटिस जारी की है, जिन्होंने यू-डायस प्लस पोर्टल पर डाटा इंट्री का काम पूरा नहीं किया है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। अब अंतिम चेतावनी देते हुए तीन दिन की मोहलत दी गई है। अगर डाटा इंट्री नहीं की तो मान्यता प्रत्याहरण और यू-डायस कोड बंद करने की कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को यू-डायस प्लस पर 2022-23 की डाटा इंट्री 30 अप्रैल तक हर हाल में फीड करने को कहा गया था, लेकिन 40 स्कूलों ने अब तक टीचर मॉड्यूल एवं स्टूडेंट मॉड्यूल की डाटा इंट्री का काम पूरा नहीं किया है। इस काम में कोई रुचि भी नहीं दिखाई जा रही है। जिन स्कूलों को नोटिस जारी हुई है, उसमें सबसे ज्यादा 31 स्कूल सलोन विकास क्षेत्र में संचालित हैं। पांच स्कूल राही, दो गौरा, एक रोहनिया और एक नगर क्षेत्र में संचालित होता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के 40 स्कूलों के प्रबंधकों/प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी की गई है। अगर तीन दिन में पोर्टल पर डाटा इंट्री का काम पूरा नहीं किया तो मान्यता प्रत्याहरण एवं यू-डायस कोड बंद करने की कार्यवाही कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के उर्मिला इंटर कालेज, रोहनिया क्षेत्र के श्याम सुंदर विद्यापीठ, गौरा क्षेत्र के शिक्षा सदन एवं बाल शिक्षा निकेतन, राही क्षेत्र के कर्पूरी ठाकुर विद्यालय, सरस्वती शिक्षा मंदिर, श्री कृष्णा स्कूल, स्वराज शिक्षा मंदिर, केएन पब्लिक हाईस्कूल को नोटिस भेजी गई है। सलोन विकास क्षेत्र के कालिका प्रसाद पब्लिक स्कूल, वीणा वादिनी पब्लिक स्कूल, ज्योति पब्लिक स्कूल, धनराज विद्या मंदिर, पारी पब्लिक स्कूल, कान्ह शिक्षा निकेतन, एसबीएस कान्वेंट स्कूल, माधव शिक्षा निकेतन, शांति शिक्षा निकेतन, सरोजनी पब्लिक स्कूल समेत 31 स्कूल शामिल हैं। इन सभी को बीएसए ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed