फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to 30 personnel on construction and repair of toilets on paper

Lucknow News: कागजों पर शौचालय निर्माण व मरम्मत पर 30 कर्मियों को नोटिस

Sat, 15 Jul 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 15 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Notice to 30 personnel on construction and repair of toilets on paper
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में कागजों पर शौचालय निर्माण और मरम्मत की पुष्टि जांच में होने के बाद तीन एडीओ समेत 30 कर्मियों को नोटिस दी गई है। सात दिन में काम पूरा कराकर जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीडीओ अरुण कुमार ने डलमऊ, अमावां और ऊंचाहार ब्लॉक के 10 गांवों में शौचालयों की जांच की थी। जांच में पाया कि डलमऊ ब्लॉक के बलीपुर गांव की विजयलक्ष्मी को शौचालय बनवाने के लिए पहली किस्त दी गई। शौचालय बनाने का काम शुरू भी नहीं किया गया कि दूसरी किस्त दे दी गई, लेकिन अब तक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ। ऊपर से पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों ने उसके शौचालय की रेट्रो फिटिंग (मरम्मत) का काम भी करा दिया। ऊंचाहार ब्लॉक के रामचंदपुर में विनोद कुमार, छेदीलाल, बलकरन, नन्हकई आदि के शौचालयों की जांच की गई तो कइयों के शौचालय नहीं बने। कई शौचालय अधूरे भी मिलेे। किसी भी शौचालय में रेट्रो फिटिंग का काम भी नहीं कराया गया। अमावां के हरियावां में सुशील व राम कुमार के शौचालयों में खामियां मिली। डीडीओ की रिपोर्ट आने के बाद डीपीआरओ ने तीनों ब्लॉकों के एडीओ पंचायत, संबंधित 10 गांवों के पंचायत सहायकों, प्रधानों, सचिवों और खंड प्रेरकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। साथ ही सात दिन में काम पूरा कराने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीडीओ ने अमावां ब्लॉक के हरियावां गांव में शौचालयों की जांच की तो बड़ी खामियां मिलीं। राम कुमार दिल्ली में रहते हैं, लेकिन उनके नाम गांव में शौचालय कागज पर बना दिया गया। बेटे सरवन ने डीडीओ को बताया कि घर में कोई शौचालय नहीं बना है। धनराशि भी नहीं मिली। इसी गांव के मंगल का शौचालय घर से दूर बना है। इससे उसका उपयोग भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed