{"_id":"6654c6ddcb0535b5e80ab523","slug":"notice-to-13-rto-and-arto-officers-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 13 आरटीओ, एआरटीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि, परिवहन आयुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 13 आरटीओ, एआरटीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि, परिवहन आयुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Tue, 28 May 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 May 2024 12:02 AM IST
सार
परिवहन आयुक्त ने राजस्व कम वसूलने वाले ऐसे अफसरों पर कार्रवाई की है, जिससे अन्य अफसर सकते में आ गए हैं। परिवहन आयुक्त ने बीती 14 मई को आयोजित विभागीय राजस्व समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी कि राजस्व प्राप्ति सुधारी जाए लेकिन अफसरों ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन विभाग के आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने कम राजस्व प्राप्त करने वाले 13 आरटीओ और एआरटीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
राजस्व को लेकर हुई समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि कई अफसर लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे हैं। परिवहन आयुक्त ने राजस्व कम वसूलने वाले ऐसे अफसरों पर कार्रवाई की है, जिससे अन्य अफसर सकते में आ गए हैं। जिन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, उसमें चित्रकूट धाम बांदा के आरटीओ संत देव सिंह, कानपुर परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त डॉ विजय कुमार, आजमगढ़ के आरटीओ राधेश्याम, प्रयागराज के आरटीओ राजेश कुमार मौर्य, एआरटीओ प्रशासन प्रवर्तन कौशांबी तारकेश्वर मल्ल, आरटीओ प्रशासन प्रवर्तन उन्नाव अरविंद कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर पुष्पांजलि मित्रा गौतम, एआरटीओ प्रशासन फर्रुखाबाद बृजेंद्र नाथ चौधरी, एआरटीओ प्रशासन सीतापुर माला बाजपेई, एआरटीओ प्रवर्तन सीतापुर संजय कुमार गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन अयोध्या प्रवीण कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन फिरोजाबाद सुरेश चंद्र यादव, एआरटीओ प्रशासन प्रवर्तन कन्नौज इज्या तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं
परिवहन आयुक्त ने बीती 14 मई को आयोजित विभागीय राजस्व समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी कि राजस्व प्राप्ति सुधारी जाए लेकिन अफसरों ने ऐसा नहीं किया। शिथिलता बरतते रहे। यही वजह है कि राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति में शिथिलता बरतते रहने के कारण विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई।
विज्ञापन