फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice issued to 19 schools running without recognition

Lucknow News: बिना मान्यता चल रहे 19 स्कूलों को नोटिस

Fri, 11 Jul 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 11 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 19 schools running without recognition
बख्शी का तालाब। बीकेटी ब्लॉक में बिना मान्यता चलने वाले 19 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। इन्हें तीन दिनों में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित स्पष्टीकरण व मान्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रीती शुक्ला ने बताया है कि क्षेत्र में 19 ऐसे स्कूल चिह्नित किए गए हैं जो मान्यता प्राप्त नहीं है। नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूलों की मान्यता पांचवीं तक है लेकिन कक्षाएं आठवीं, दसवीं और 12वीं तक चल रही हैं। नोटिस दिए जाने वाले स्कूलों में सन लाइट स्कूल बेहटा, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, गैलेक्सी मांटेसरी स्कूल कुर्सी रोड बेहटा, मदरसा अलमियत बेहटा, रामा मेमोरियल पब्लिक स्कूल गोहना कला, एमडी पब्लिक स्कूल भड़सर, मां सरस्वती विधा मंदिर शिवरी, मदर टेरेसा स्कूल बसहा, अमानीगंज पब्लिक स्कूल, सिटी कॉन्वेंट स्कूल अमानीगंज, क्राइस्ट मिशन स्कूल अमानीगंज, जामिया अरबिया इस्लामिया इन्दादुल इस्लाम अमानीगंज, मेघा कॉन्वेंट स्कूल, आईजेएम सरस्वती शिशु मंदिर भैसी पुलिया सिंहपुर, बीडीएम पब्लिक स्कूल पहाडपुर, ज्योति पब्लिक स्कूल नेवादा, राजा कॉन्वेट स्कूल गढा, प्रज्ञा मांटेसरी स्कूल बांकेनगर चौराहा, सेंट डेनियल प्ले स्कूल ज्वारगांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed