फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'Not for sale' written medicines were selling in lohia institute

लोहिया संस्थान में बेच रहे थे ‘नॉट फॉर सेल’ लिखीं दवाएं, कंपनी को भेजा गया नोटिस

Thu, 06 Feb 2020 01:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Feb 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
'Not for sale' written medicines were selling in lohia institute
एफआरएफ से दवा खरीदने गए मरीजों ने की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

लोहिया संस्थान में हॉस्पिटल रिवाल्विंग फंड (एचआरएफ) के मेडिकल स्टोर पर नॉट फॉर सेल लिखी दवाएं बेचने की शिकायत आई है। इस मामले में निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी और एचआरएफ प्रभारी डॉ. पीके दास से दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन


लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में मरीजों को मुफ्त दवाएं दी जाती हैं, जबकि संस्थान स्थित एचआरएफ के मेडिकल स्टोर पर 30 से 50 फीसदी सस्ती दवाएं देने का दावा किया जाता है। दो दिन पहले एचआरएफ के मेडिकल स्टोर पर दर्द निवारक के रूप में मरीजों को दिया जाने वाला स्कोरपियो जेल पर नॉट फॉर सेल लिखा मिला।
विज्ञापन


इसका बैंच नंबर एल 9052 था। मरीज ने इसकी शिकायत निदेशक से की। कंपनी को भेजा नोटिस : इस संबंध में दवा आपूर्ति करने वाली कंपनी को नोटिस भेजा गया है। पूछा गया है कि नॉट फॉर सेल लिखी दवाओं की आपूर्ति कैसे की गई। इस दवा के बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed