{"_id":"5c81a1bebdec2213f6782683","slug":"not-a-watchman-pm-is-shareholder-in-money-going-abroad-says-savitri-bai-phule","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहरेदार नहीं, विदेश में जा रहे धन के हिस्सेदार हैं पीएम : सावित्री बाई फुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहरेदार नहीं, विदेश में जा रहे धन के हिस्सेदार हैं पीएम : सावित्री बाई फुले
Fri, 08 Mar 2019 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
सावित्री फुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद सावित्री बाई फुले ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद गुरुवार को वे पहली बार कांग्रेस भवन पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के पहरेदार नहीं, विदेश में जा रहे धन के हिस्सेदार हैं। कहा कि पुलवामा हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच होनी चाहिए। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले गुरुवार को कांग्रेसी बनकर पहली बार शहर स्थित कांग्रेस भवन पहुंची। पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने को देश का चौकीदार और पहरेदार बताते हैं। उनकी पहरेदारी में ही करोड़ों हजार भारतीय मुद्रा विदेश चली गई। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी पहरेदार नहीं बल्कि हिस्सेदार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति व गरीब तबके के लोगों पर जुल्म बढ़े है। भाजपा की सरकार आरएसएस चला रही है। संविधान में बदलाव की साजिश रची जा रही है। कहा कि सपा और बसपा गठबंधन का गठजोड़ चुनाव में नहीं चलने वाला।
विज्ञापन