{"_id":"69655f243c29d3e97304e033","slug":"not-50-rs-2-crore-extorted-from-more-than-150-customers-lucknow-news-c-13-lko1070-1557019-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 50 नहीं... 150 से अधिक ग्राहकों से दो करोड़ रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 50 नहीं... 150 से अधिक ग्राहकों से दो करोड़ रुपये हड़पे
विज्ञापन
लखनऊ। आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक नरेंद्र कुमार ने 50 नहीं, बल्कि 150 से अधिक बैंक ग्राहकों के दो करोड़ रुपये हड़पे थे। यह खुलासा काकोरी पुलिस की प्रारंभिक जांच में हुआ है।
उधर, पुलिस ने सोमवार को काकोरी नगर पंचायत में एसबीआई बैंक शाखा की अधिकृत फर्म जीरो मास प्रा. लि. के यूपी हेड ईशान से पूछताछ की। पुलिस ने उनकी तहरीर पर ही शनिवार को केंद्र संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
जीरो मास प्रा. लि. ने नरेंद्र कुमार को केंद्र संचालन का लाइसेंस दिया था। नरेंद्र ने ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए बैंक के पास ही ग्राहक सेवा केंद्र खोला था। केंद्र में माटीपुर गांव निवासी सुनीता व 50 से अधिक ग्राहकों ने दो करोड़ रुपये जमा कराए थे। आरोपी नरेंद्र ने यह रकम हड़पी और केंद्र बंद करके भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की तो नई परतें खुल रही हैं। ग्राहकों की संख्या और रकम दोनों बढ़ रही है। काकोरी थाने में तैनात एसएसआई और विवेचक लखन सिंह ने बताया कि पुलिस की पहली टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। दूसरी टीम ने सोमवार को ईशान से पूछताछ की है। उनसे ग्राहकों से संबंधी दस्तावेज भी मांगे गए हैं।
नरेंद्र ने ब्याज पर भी ले रखी थी रकम
विवचेक ने बताया कि नरेंद्र ने कई लोगों से ब्याज पर भी लाखों रुपये ले रखे थे। वह हर माह तीन से चार प्रतिशत ब्याज देता था। भरोसा कायम रखने के लिए उसने ग्राहकों को अपने खाते के ब्लैंक चेक भी दे रखे थे। अब जब पीड़ित बैंकों में ये चेक लगा रहे हैं तो वे बाउंस हो रहे हैं। इस मामले में भी पीड़ित एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में हैं।