{"_id":"27506bc4b61abb88de350e6f3abb3b36","slug":"normal-water-on-higher-prices-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मंत्रियों को भी नहीं बख्शते ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मंत्रियों को भी नहीं बख्शते ठग
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Wed, 04 Dec 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस अड्डे पर खुद परिवहन मंत्री वेंडरों की मनमानी से तब रूबरू हुए, जब उनको ही 12 रुपये में बिकने वाली साधारण पानी की बोतल 18 रुपये की बेची।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री पानी बोतल की कीमत चुकाते, उससे पहले अफसरों ने पहुंचकर वेंडर को फटकारा।
मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव बुधवार को मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शिरकत करने निकले थे, लेकिन सबसे पहले दोपहर 12:30 बजे वह कैसरबाग बस अड्डे पर जा धमके।
विज्ञापन
मंत्रीजी बन गए ग्राहक
अधिकतर कर्मियों और अधिकारियों को उनके पहुंचने का आभास नहीं हो सका। परिवहन मंत्री एवं निजी सचिव सबसे पहले कैंटीन के पास पहुंचे। उन्होंने निजी सचिव को पानी बोतल कीमत पता लगाने का निर्देश दिया। तब वह खुद ही बस अड्डे के स्टाल पर कीमत पता लगाने के लिए पानी बोतल खरीदने पहुंच गये।
विज्ञापन
वेंडर ने साधारण पानी बोतल की कीमत १८ रुपये बताई। इसी बीच वेंडर मंत्री के निजी सचिव से पानी बोतल कीमत को लेकर मोलभाव करने लगा।
दरअसल निजी सचिव ने कैंटीन में १२ रुपये में पानी बोतल बिकने की बात कही थी। वेंडर एवं निजी सचिव के बीच बातचीत के दौरान ही कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंच गये।
अधिकारियों ने वेंडर को डाट फटकार लगाई। फिर मंत्री ने बस अड्डे के एक-एक हिस्से का निरीक्षण किया। उन्होंने बस अड्डे के ऊपर बने दफ्तर एवं हाल को खुलवाने का आदेश दिया। ठंडक भर इसमें कर्मचारी आराम करेंगे।
बिना नंबर की बस रोकी
मंत्री की निरीक्षण के दौरान बाराबंकी डिपो की एक बस (यूपी 41-3822) पर नजर पड़ी तो देखा कि उसके अगले हिस्से में नंबर प्लेट नहीं हैं। यह बस सवारी लेकर बाराबंकी की ओर रवाना हो रही थी।
उन्होंने तत्काल बस को रोक दिया और बाराबंकी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को अल्टीमेटम दिया कि इस बस में बुधवार को नंबर प्लेट लग जाए नहीं उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
पान मसाला देख भड़के
न्यायालय के द्वारा पान मसाला की बिक्री को प्रतिबंधित किये जाने बाद भी बस अड्डे के स्टाल पर पान मसाला का स्टाक देखकर अधिकारियों पर खूब भड़के। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब बस अड्डे पर पान मसाला की बिक्री होगी तो गंदगी होने से कौन रोकेगा।
मंत्री की नाराजगी को देखकर वेंडर स्टाल पर सजे पान मसाला को समेट कर किनारा कस लिया।