फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी को भेजा खून से लिखा पत्र, कहा-मांग पूरी न हुई तो...

Tue, 03 Apr 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
noor hasan written a letter to cm yogi with blood
cm yogi

शिक्षा मित्र नूर हसन ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिख कर समायोजन बहाल कर नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, ऐसे ही पत्र भेजता रहूंगा। नूर हसन इससे पहले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी खून से पत्र लिख चुके हैं।

noor hasan written a letter to cm yogi with blood
प्रदर्शन करते शिक्षामित्र
बताते चलें कि अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों की संख्या में शिक्षा मित्र लक्ष्मण मेला मैदान में बीते चार दिन से धरना दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द किये जाने के विरोध में बीती 29 मार्च से अपग्रेड पैराटीचर्स एसोसिएशन के आवाहन पर काफी तादात में शिक्षा मित्र लक्ष्मण मेला मैदान में धरना दे रहे हैं।
noor hasan written a letter to cm yogi with blood
भाजपा सासंद प्रियंका सिंह रावत को मांगों का ज्ञापन देते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला
मांगों पर कोई सुनवाई न होने से नाराज कुशीनगर से आये शिक्षा मित्र नूर हसन ने अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिख कर शिक्षा मित्रों की समस्याओं को दूर करने की मांग की। शिक्षा मित्रों की अगुवाई कर रहीं संगठन की अध्यक्ष उमा देवी ने कहा कि बीती सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षा मित्रों का समायोजन रदद करने के आदेश ने प्रदेश के एक लाख 24 हजार शिक्षा मित्रों के सामने रोजगार का संकट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
noor hasan written a letter to cm yogi with blood
शिक्षामित्रों के धरने को संबोधित करते संघ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा प्रदेश सरकारों की खामियों का परिणाम शिक्षामित्रों को नौकरी गवां कर भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने पैराटीचर्स को 38 हजार 878 रूपये प्रतिमाह 12 महीनों तक वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन
noor hasan written a letter to cm yogi with blood
शिक्षामित्रों ने किया रोड जाम
उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों की नौकरी 62 वर्ष तक सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि समायोजन रदद होने के बाद तमाम शिक्षा मित्र सदमा बर्दाश्त नही कर सके और उनकी मौत हो गई। सरकार मृतक आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराये।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed