फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   non interlocking will be on jaitipur station

Lucknow News: जैतीपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग से 25 ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

Sun, 20 Jul 2025 04:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
non interlocking will be on jaitipur station

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ-कानपुर सेंट्रल रेलखण्ड के जैतीपुर स्टेशन पर गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल के निर्माण के चलते नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है, जिसके चलते 22 जुलाई से अलग-अलग तारीखों में आगरा फोर्ट, शताब्दी सहित 25 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 22, 29 जुलाई व पहली अगस्त को चलने वाली 04071 दरभंगा-दिल्ली, 23 को चलने वाली 11109 वीरंगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी -लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 25 एवं 26 जुलाई को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, 26 जुलाई एवं 02 अगस्त, 2025 को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 26 को चलने वाली 04093 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनस, 27, 31 जुलाई एवं पहली अगस्त को चलने वाली 12511 गोरखपुर तिरुवनंतपुरम उत्तर एक्सप्रेस, 27, 29 एवं 30 जुलाई, 2025 को चलने वाली 12512 तिरूवनन्तपुरम उत्तर गोरखपुर एक्सप्रेस, 28 को चलने वाली 19401 साबरमती-लखनऊ एक्सप्रेस, 29 जुलाई से दो अगस्त तक चलने वाली 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. शताब्दी एक्सप्रेस, 27 को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 29 को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 28 को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 28 जुलाई एवं दो अगस्त को चलने वाली 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 29 जुलाई एवं पहली अगस्त को चलने वाली 19715 जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस, 29 को 12103 पुणे-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 30 को चलने वाली 12589 गोरखपुर-चर्लपल्ली एक्सप्रेस, 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 31 को चलने वाली 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस, 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस एवं 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी। इसके अलावा थावे से 26 जुलाई एवं पहली अगस्त को चलने वाली 19410 थावे-साबरमती एक्सप्रेस, छपरा से 28 एवं 31 जुलाई, 2025 को चलने वाली 05305 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस एवं गोरखपुर से 31 जुलाई, 2025 को चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed