{"_id":"651c695f6436a83bfb0fb816","slug":"non-district-transfer-of-four-police-station-officers-and-three-inspectors-raebareli-news-c-101-1-slko1031-4944-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार थानेदारों और तीन निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार थानेदारों और तीन निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला
Wed, 04 Oct 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमे में फेरबदल की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी क्रम में जिले के चार थानेदारों और तीन निरीक्षकों का तबादला गैर जनपद कर दिया गया है। आईजी जोन तरुण गाबा की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक डलमऊ कोतवाल पंकज तिवारी का सीतापुर, बछरावां कोतवाल बृजेश कुमार राय का हरदोई, भदोखर थानेदार राजेश कुमार सिंह का लखीमपुर खीरी, गदागंज थानेदार शरद कुमार का उन्नाव स्थानांतरण हुआ है। इसी तरह निरीक्षक राकेश सिंह यादव हरदोई, श्यामचंद्र त्रिपाठी उन्नाव और सदर कोतवाली में तैनात निरीक्षक संतोष कुमार को लखीमपुर खीरी भेजा गया है।
इसके अलावा सीतापुर जिले में तैनात निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उन्नाव में तैनात सुशील कुमार यादव, पवन कुमार सोनकर, खीरी में तैनात कमलेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, कमलेश कुमार को रायबरेली जिले में तैनाती दी गई है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस महकमे में ट्रांसफर-पोस्टिंग का कार्य चल रहा है।
आशुतोष हटे, अजय सिंह नए ट्रैफिक इंचार्ज
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को यातायात प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी को हटाकर अपराध शाखा में तैनाती दी है। जबकि अमेठी से आए निरीक्षक अजय सिंह तोमर को नया ट्रैफिक इंचार्ज नियुक्त किया। इसके अलावा अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक राकेशचंद्र को एएचटीयू थाने का प्रभारी बनाया गया है।