{"_id":"65f1f66dd4c1d0af4f02cf24","slug":"noida-international-jewar-airport-will-start-in-september-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी को मिलेगी एक और सौगात, सितंबर में शुरू हो जाएगा नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी को मिलेगी एक और सौगात, सितंबर में शुरू हो जाएगा नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट
Thu, 14 Mar 2024 12:24 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:24 AM IST
सार
यूपी को इस वर्ष एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का निर्माण निर्धारित समय पर पूरा हो जाएगा। इस वर्ष सितंबर में एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार को पिकअप भवन सभागार में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें अधिकारियों ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का निर्माण निर्धारित समय पर पूरा हो जाएगा। इस वर्ष सितंबर में एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
सीईओ यीडा अरुणवीर सिंह ने बताया कि भूमि पूजन समारोह के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को 43,750 करोड़ रुपये के निवेश के लक्ष्य दिए गए थे। जिसके सापेक्ष यीडा ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक 45,148 करोड़ का निवेश पूरा किया।
विज्ञापन
सीईओ यीडा ने बताया कि अमिताभ कान्त की रिपोर्ट के आधार पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 64.7 प्रतिशत और लीज रेट लेकर रजिस्ट्री कराया जा रहा है और पेनाल्टी पर छूट दी जा रही है।
विज्ञापन