फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nodal traffic officers will be appointed in all schools

Lucknow News: सभी स्कूलों में नियुक्त होंगे नोडल यातायात अधिकारी

Thu, 08 Jan 2026 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Nodal traffic officers will be appointed in all schools
हजरतगंज इलाके में वाहनों की जांच करती पुलिस। 
लखनऊ। हाईकोर्ट के आदेश पर स्कूलों के बाहर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बुधवार को बैठक बुलाई। बैठक में स्कूलों के प्रबंधक, उनके प्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल थे। इस दौरान जेसीपी ने सभी स्कूलों में नोडल यातायात अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



जेसीपी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी स्कूल यातायात को सुचारु बनाने के लिए कार्रवाई करेंगे। जिन स्कूलों में ऐसा नहीं हो रहा, वे कार्ययोजना तैयार करें। स्कूल खुलने और बंद होने के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए नोडल यातायात अधिकारी ही उत्तरदायी होंगे। सभी स्कूलों को केंद्रीयकृत एनाउंसमेंट सिस्टम लगाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा स्कूल परिसर में उपलब्ध पार्किंग स्थल में ही वाहन खड़ा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन



बैठक में तय हुआ कि कक्षा पांच तक के बच्चे जिस वाहन से पांच-पांच की संख्या में आते हैं उन्हें स्कूल के भीतर ही उतारा जाए। जिस स्कूलों के पास पार्किंग स्थल उपलब्ध नहीं है, वह विद्यालय के पास ही पार्किंग स्थल चिह्नित करें। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को स्कूल वैन या बस से भेजने के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे वाहनों का दबाव कम होगा। स्कूल प्रबंधक अपने नोडल अधिकारी की समस्याओं और उनके सुझावों पर विचार करेंगे।बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी तक सभी स्कूल यातायात व्यवस्था के संबंध में कार्ययोजना तैयार करेंगे। इस कार्ययोजना की समीक्षा एक संयुक्त टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस ने बुधवार को निशातगंज चौराहे, कैसरबाग चौराहे, अशोक लाट चौराहे और लालबाग चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहनों का चालान किया गया। फुटपाथ पर अवैध रूप से संचालित दुकानों को चिह्नित कर उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के मुताबिक यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर कुल 4048 चालान किए गए। यह अभियान जारी रहेगा।




हाइडिल चौराहे से गौरी बाजार तक आज रहेगा दबाव

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से हाइडिल चौराहे से गौरी बाजार तक सर्विस रोड पर निर्माण कार्य किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक को धीरे-धीरे चलाया जाएगा। इसकी वजह से वाहनों का दबाव रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अतिआवश्यक न होने पर उस मार्ग के इस्तेमाल से बचने की अपील की है।

हजरतगंज इलाके में वाहनों की जांच करती पुलिस। 

हजरतगंज इलाके में वाहनों की जांच करती पुलिस। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed