{"_id":"650c22b1d1f7fbb7ca091067","slug":"no-trace-of-boy-and-teenager-drowned-in-ganga-raebareli-news-c-101-1-slko1032-4307-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गंगा में डूबे बालक और किशोरी का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गंगा में डूबे बालक और किशोरी का सुराग नहीं
Thu, 21 Sep 2023 04:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 21 Sep 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ समेत आसपास के थानों में संपर्क कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे बालक व किशोरी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस नदी में दोनों की तलाश कराती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ सहित आसपास के थानों को सूचना दी है। वहीं घटना से गांव में मातम का माहौल है।
बुधवार को गोकना गांव स्थित चांदी बाबा की कुटी के पास गांव निवासी राकेश कुमार की तीन बेटियां पायल (14) सोनाली (15), सुमिरन (10) गांव के ही रामलाल का बेटा अभिषेक (12) गंगा नदी में नहा रहे थे। इस दौरान चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सलोनी व सुमिरन तैरकर बाहर आ गई, लेकिन अभिषेक व पायल डूब गए थे।
गोताखोरों ने दिनभर नदी में खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को फिर उनकी तलाश शुरू की गई। दिनभर खोजबीन होती रही, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस गंगा नदी के किनारे स्थित घाटों पूरे तीर, खरौली, कल्यानी, कोटराबहादुर घाट पर भी निगरानी करा रही है।
विज्ञापन
वहीं फतेहपुर, कौशांबी व प्रतापगढ़ के थाना को भी सूचना दी गई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। गांव के लोग भी गम में डूबे हैं। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि नदी में डूबे बच्चों की खोजबीन जारी है। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है, लेकिन अभी पता नहीं चला है।