फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no topper in sixteen colleges of sitapur

16 सरकारी कॉलेज, पर एक भी टॉपर नहीं

Mon, 26 May 2014 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 May 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
no topper in sixteen colleges of sitapur

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजों ने एक बार फिर से सरकारी स्कूलों की पोल खोल दी है। इंटरमीडिएट के नतीजों में माध्यमिक शिक्षा विभाग फेल साबित हुआ है।

विज्ञापन


जिले के टॉपर्स की सूची में राजकीय इंटर कॉलेज का एक भी छात्र नहीं है। सीतापुर जिले में 16 सरकारी कॉलेज हैं।

इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परिणामों में प्राइवेट और सहायता प्राप्त कॉलेज राजकीय कॉलेजों से कहीं आगे निकल गए।

यहां तक कि गांजर के प्राइवेट कॉलेजों ने भी शहर के सरकारी कॉलेजों को पछाड़ दिया।

खास बात तो यह है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके कॉलेजों की प्रगति रिपोर्ट क्या है?

जिले में 277 इंटर कॉलेज हैं। इनमें 16 सरकारी कॉलेज शामिल हैं। बेहतर शिक्षा मुहैया कराने में सरकारी कॉलेजों को प्राइवेट और सहायता प्राप्त कॉलेजों ने पछाड़ दिया है।
विज्ञापन


इस बात को इंटरमीडिएट के जारी नतीजों ने पुष्टि कर दिया है। जिले के टॉपर्स की सूची में सरकारी कॉलेज का नाम ढूंढे से भी नहीं मिल रहा।

जबकि टॉपर्स की सूची में प्राइवेट और सहायता प्राप्त कॉलेजों का ही दबदबा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की गैर जिम्मेदाराना रवैया देखिए।

विभाग के पास देर शाम तक इस बात की जानकारी ही नही थी, कि सरकारी कॉलेजों की प्रगति रिपोर्ट कैसी रही।

डीआईओएस डॉ. सच्चिदानंद यादव बताते हैं कि राजकीय कॉलेजों का रिजल्ट पता कराया जा रहा है।

उनसे हाईस्कूल व इंटर दोनों कक्षाओं के रिजल्ट मांगे जाएंगे। इसके बाद विभाग के निर्देशों के मुताबिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed