{"_id":"5b54bc7c4f1c1bbd298b56d7","slug":"no-toll-tax-for-private-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का बड़ा फैसला, निजी कारों को नहीं देना होगा टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार का बड़ा फैसला, निजी कारों को नहीं देना होगा टोल टैक्स
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
योगी सरकार ने निजी कारों को टोल टैक्स से मुक्त रखने का बड़ा फैसला किया है। इस नई व्यवस्था की शुरुआत यूपी स्टेट हाईवे अथॉरिटी (उपशा) की सड़कों से की जाएगी। भविष्य में उपशा जो भी सड़कें बनवाएगी, उसके अनुबंध में निजी कारों से टोल टैक्स न वसूलने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़कों पर भी निजी कारों से टोल टैक्स न वसूलने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है, ‘उपशा द्वारा नई बनाई जाने वाली सड़कों पर निजी कारों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टैक्स से छूट के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
3 सड़कों पर चल रहा आवागमन (वाराणसी से शक्तिनगर, बरेली से अल्मोड़ा, मुजफ्फरनगर से सहारनपुर)
2 सड़कें निर्माणाधीन (पुखराया-घाटमपुर-बिंदकी मार्ग 82 किमी, बनी-मोहनलालगंज-गोसाईगंज 33 किमी)
19 अन्य सड़कें पीडब्ल्यूडी से लेगा उपशा, कुल 1427 किमी