फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No self centre facility in AKTU

एकेटीयू: इस बार नहीं होगा सेल्फ सेंटर, 3 घंटे की परीक्षा भी

Fri, 18 Dec 2020 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
No self centre facility in AKTU
07 जनवरी से होनी है फाइनल ईयर के छूटे छात्रों व कैरी ओवर की परीक्षा
विज्ञापन

एकेटीयू ने कोरोना संक्रमण के दौरान परीक्षा में जो रियायत पहले छात्रों को दी थी, वो इस बार नहीं मिलेगी।
सात जनवरी से प्रस्तावित फाइनल ईयर के छूटे छात्रों व कैरी ओवर की परीक्षा में विवि इस बार सेल्फ सेंटर की सुविधा विद्यार्थियों को नहीं देगा। विवि ने परीक्षा केंद्रों की सूची भी वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसके अनुसार परीक्षा प्रदेश भर में 42 केंद्र पर होगी। विद्यार्थियों को अपने कॉलेज के आसपास के जिलों में बने केंद्र पर परीक्षा देने जाना होगा। इतना ही नहीं इस बार ऑब्जेक्टिव की जगह पेन-पेपर आधारित पूरे तीन घंटे की व्याख्यात्मक परीक्षा होगी।
परीक्षा में लगभग 30 हजार छात्र शामिल होंगे। इसके बाद फरवरी में फाइनल व थर्ड ईयर की और मार्च में सेकंड व फर्स्ट ईयर की परीक्षा होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि अभी हो रही परीक्षा छोटी है। इसे पूर्व की तरह आयोजित किया जा रहा है। आगे अगर कोरोना को देखते हुए कुछ बदलाव की जरूरत पड़ी तो उस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछली परीक्षा में विद्यार्थियों को सेल्फ सेंटर, दो घंटे के पेपर, बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा थी। इससे विद्यार्थियों को राहत मिली थी। हालांकि इस बार छूटे छात्रों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed