फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no seats in trains to celebrate Christmas and New Year face waiting and regret air fare is also expensive

UP News: ट्रेनें फुल... 'रिग्रेट' ने फेरा क्रिसमस व नए वर्ष के प्लान पर पानी; विमान के टिकट छू रहे आसमान

Mon, 23 Dec 2024 03:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 03:48 PM IST
सार

क्रिसमस व नया साल मनाने के लिए पहाड़ जाने वालों के लिए ट्रेनों में सीटें नहीं हैं। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर जाकर बर्फबारी के बीच सेलिब्रेशन की तैयारी करने वालों को वेटिंग व रिग्रेट (वेटिंग का कोटा भी फुल) से जूझना पड़ रहा है। विमान का किराया भी महंगा हो रहा है।

विज्ञापन
no seats in trains to celebrate Christmas and New Year face waiting and regret air fare is also expensive
ट्रेन टिकट - फोटो : freepik

विस्तार

लखनऊ से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड में देहरादून, ऋषिकेश व काठगोदाम जाते हैं, लेकिन तीनों रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं हैं। अधिकांश में रिग्रेट चल रहा है। लखनऊ से देहरादून जाने वाली वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस की स्लीपर में मंगलवार से दिसंबर के अंत तक रिग्रेट चल रहा है। थर्ड एसी इकोनॉमी में 44 तक वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर देहरादून एक्सप्रेस की स्लीपर में 24 दिसंबर को रिग्रेट है। 31 को 32 वेटिंग चल रही है। थर्ड एसी में उपरोक्त तारीखों पर 20 व 23 वेटिंग है। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 24 से 26 तक वेटिंग है। 27 को 108, 28 को 56 सीटें खाली हैं। इसके बाद फिर वेटिंग है। लखनऊ से ऋषिकेश जाने वाली प्रयागराज योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस की स्लीपर में 23 से 31 तक वेटिंग है। थर्ड एसी में 55 तक वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन


दून एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट चल रहा है तथा थर्ड एसी में 42 तक वेटिंग है। लखनऊ से काठगोदाम जाने वाली लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस की स्लीपर में 150 तक वेटिंग चल रही है। थर्ड एसी में यह वेटिंग 58 पहुंच गई है। बाघ एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट तथा थर्ड एसी में 35 तक वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलमर्ग, सोनमर्ग की खूबसूरती के आड़े ट्रेनों की वेटिंग

लखनऊ से गुलमर्ग, सोनमर्ग व श्रीनगर घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। लखनऊ से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है। अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में वेटिंग का आंकड़ा 60 तथा थर्ड एसी में 45 पहुंच गया है। कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट व थर्ड एसी में 46 तक वेटिंग पहुंच गई है।

''सेवन सिस्टर्स'' के दीदार भी मुश्किल

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों को सेवन सिस्टर्स कहा जाता है। लखनऊ से वहां जाने के लिए गुवाहाटी जाते हैं। ऐसे में गुवाहाटी की ट्रेनों में सीटें नहीं होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में रिग्रेट चल रहा है। 

गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस की स्लीपर में वेटिंग 86 व थर्ड एसी में 30 दिसंबर तक 35 तक वेटिंग चल रही है। अवध आसाम एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी में भी वेटिंग का आंकड़ा ऊपर बढ़ रहा है।

21,751 रुपये पहुंचा फ्लाइटों का किराया

पहाड़ों पर बर्फबारी का आंनद लेने के लिए ट्रेन से जाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में फ्लाइट से टिकट बुक करवाने वालों को भी खासा खर्च करना पड़ रहा है। लखनऊ से देहरादून जाने के लिए इंडिगो की उड़ान 8,228 रुपये व एयर इंडिया की 19,202 रुपये में मिल रही है। 



लखनऊ से जम्मू जाने वाली इंडिगो व एयर इंडिया की फ्लाइट का टिकट क्रमशः 8,443 रुपये व 19,767 रुपये में मिल रहा है। जबकि लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 18,752 रुपये व एयर इंडिया 21,751 रुपये पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed