फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no rule no fuel system will be applicable from last week of may

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं मिलेगा पेट्रोल, जानें कबसे लागू है नियम

Thu, 18 May 2017 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 May 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
no rule no fuel system will be applicable from last week of may
डेमो प‌िक

बिना हेलमेट और कार में सीट बेल्ट न लगाने वालों से सोमवार से पुलिस सख्ती से निपटेगी। ऐसे लोगों को पंपों पर फ्यूल नहीं मिलेगा और पुलिस चालान भी काटेगी। 

विज्ञापन


बुधवार को एसएसपी दीपक कुमार ने कमांड ऑफिस पर पंप एसोसिएशन संग बैठक कर इस नई व्यवस्था पर मुहर लगा दी। एसएसपी ने बताया तीन दिन प्रशिक्षण के बाद नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि तीन दिन तक थानेदार-दरोगा व सिपाही पंप पर कर्मचारियों को ट्रैफिक नियमों को लेकर प्रशिक्षित करेंगे। वहां आने वाले लोगों के यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से नो रूल नो फ्यूल की व्यवस्था सभी पंपों पर लागू होगी। पंप पर थानेदार-दरोगा चालान बुक लेकर बैठेंगे। नियमों का पालन न करने वालों की गाड़ी का चालान करके सबक सिखाया जाएगा।

कैमरों से भी रखी जाएगी नजर

no rule no fuel system will be applicable from last week of may
डेमो प‌िक
एसएसपी ने बताया कि ‘नो रूल नो फ्यूल’ का पालन न करने वाले पंपों पर थानेदार-दरोगा नजर रखेंगे। अगर लापरवाही मिली तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। वहीं, पंप कर्मचारी नियमों के विपरीत फ्यूल देते पकड़े गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि शहरभर के सभी पंपों पर कैमरे लगे हैं। ऐसे में उन पर कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के जिन पंपों पर कैमरे नहीं है, उन पंप मालिकों को कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed