फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No respite from the heatwave yet, signs of good rain in early July

Lucknow News: लू से अभी राहत नहीं, जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश के संकेत

Sat, 27 Jun 2026 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
No respite from the heatwave yet, signs of good rain in early July

विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी में भीषण गर्मी का दौर अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में लोगों को तपिश से राहत के लिए अभी तीन-चार दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि 30 जून के आसपास शहर में मानसून की दस्तक और बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

शनिवार को भी तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल रखा। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक रहा। हालांकि इसमें 0.5 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले की तुलना में 0.9 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी लखनऊ में लू चलने की चेतावनी जारी किया है। दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर अधिक रहने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों के दौरान मानसून के सक्रिय होने के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई की शुरुआत अच्छी मानसूनी बारिश के साथ होने के संकेत हैं। ऐसे में जून के अंतिम दिनों में झुलसा रही गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed