फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No quota shops in 23 villages, notice to 14 BDOs

Lucknow News: 23 गांवों में कोटे की दुकानें नहीं, 14 बीडीओ को नोटिस

Sun, 23 Apr 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
No quota shops in 23 villages, notice to 14 BDOs
रायबरेली। जिले में कोटे की 23 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब तक दुकानों का चयन नहीं हो सका है। मामले में डीडीओ ने 14 ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को नोटिस देकर नाराजगी जताते हुए तत्काल कोटे की दुकानों का चयन कराने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर संबंधित बीडीओ जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जिले में दीनशाह गौरा ब्लॉक के टीकरअगाचीपुर, मुरैठी, डलमऊ ब्लॉक के कुरौलीदमा, बरस, सांडबरा, हरचंदपुर ब्लॉक के मझिगवांकरन, रोही ब्लॉक के मोनई, चकरार, सतांव ब्लॉक के बरवा, बछरावां ब्लॉक के रामपुर सुदौली, शिवगढ़ ब्लॉक के ओसाह, महराजगंज ब्लॉक के ज्योना, खीरों ब्लॉक के जयऊमऊ, सरेनी ब्लॉक के प्रेमचक, छतौना, चकचुरहिया, गहरौली, रोहनियां ब्लॉक के मवई, ऊंचाहार ब्लॉक के आइमा जहनियां, भागीपुर, सवैयाराजे, सलोन ब्लॉक के बिसैया व डीह ब्लॉक के डेला में कोटे की दुकानें निरस्त होने के बाद अब तक नई दुकान का चयन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कोटे की दुकानों का चयन न होने के कारण गरीबों को दूसरे गांवों की कोटे की दुकानों पर जाकर राशन लेना पड़ रहा है। ऐसे में गरीबों को राशन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मामले में डीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को नोटिस देकर कोटे की दुकानों के चयन के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जाएगी। डीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि सभी बीडीओ को कोटे की रिक्त दुकानों के चयन कराने के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही के लिए बीडीओ स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed