फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no proper x ray facility in kgmu

लखनऊ के इस अस्पताल में जाने से पहले पढ़ें खबर

Thu, 10 Sep 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Sep 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
no proper x ray facility in kgmu

केजीएमयू के लिंब सेंटर में मरीजों को बिना एक्स-रे कराए ही लौटना पड़ रहा है। ये दिक्कत एक दिन में सिर्फ 60 मरीजों का ही एक्स-रे किए जाने के तुगलकी फरमान से आई है।

विज्ञापन


लिंब सेंटर में ऑर्थोपैडिक, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबलिटेशन और रुमेटोलॉजी विभाग है। एक दिन में 600 से अधिक मरीज तीनों विभागों की ओपीडी में आते हैं। इनमें से 100 से अधिक का एक्स-रे डॉक्टर लिखते हैं लेकिन एक ही मशीन होने कारण सिर्फ 60 मरीजों की ही जांच हो रही है। बाकी को वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


केजीएमयू में लिंब सेंटर में पहले फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबलिटेशन विभाग था। इसके बाद वहां रुमेटोलॉजी (गठिया) रोग विभाग भी खुल गया। कुछ साल पहले वहां केजीएमयू परिसर से आर्थोपैडिक सर्जरी विभाग भी शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग वहां तीन-तीन खुल गए लेकिन वहां एक्स-रे मशीन और टेक्नीशियन की संख्या नहीं बढ़ाई गई। जबकि डीपीएमआर, ऑर्थोपैडिक और गठिया रोग विभाग तीनों में ही अधिकतर मरीजों का एक्स-रे कराया जाता है। गठिया रोग विभाग में तो एक ही मरीज का तीन से पांच एक्स-रे कराया जाता है।

इसके चलते वहां मरीजों की भीड़ लगी रहती है। इंदिरा नगर से आए एक मरीज ने बताया कि वो ओपीडी में मरीज को दिखाने के बाद 12 बजे लिंब सेंटर के पंजीकरण काउंटर पर एक्स-रे जांच का शुल्क जमा करने पहुंचा लेकिन वहां उसे बताया गया कि 60 मरीज से ज्यादा का शुल्क नहीं जमा किया जाता है। मरीज के परिवारीजनों ने जब आपत्ति जताई तो वहां उसे बदसलूकी भी की गई।

एक स्थाई और एक संविदा टेक्नीशियन

no proper x ray facility in kgmu

लिंब सेंटर में सिर्फ डीपीएमआर विभाग में ही एक्स-रे की सुविधा है। वहां सिर्फ एक कम्प्यूटराइज एक्स-रे मशीन है। इसके लिए दो स्थायी टेक्नीशियन और एक संविदा पर टेक्नीशियन की तैनाती है।

हालत ये है कि एक ही मशीन और तीन टेक्नीशियन होने के बावजूद मरीजों को राहत नहीं मिल रही है। 60 मरीजों के लगभग 120 से 150 एक्स-रे वहां किए जा रहे हैं। इसकेबावजूद मरीजों को जांच के लिए अगले दिन आना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि दो स्थायी टेक्नीशियन में से एक छह महीने बाद रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद दिक्कतों और बढ़ जाएंगी।

केजीएमयू के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन के कुल 14 पद हैं। इनमें से पांच पद खाली हैं। सिर्फ नौ से ही काम चलाया जा रहा है। लारी कार्डियोलॉजी में एक्स-रे टेक्नीशियन है लेकिन वहां मशीन नहीं है। बाल रोग विभाग में संविदाकर्मी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन चला रहा है। क्वीन मेरी में भी संविदा पर टेक्नीशियन रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed