{"_id":"5b3dc3034f1c1bb6248b4988","slug":"no-planing-of-implementing-dress-code-in-madarsa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने की योजना पर योगी सरकार का यू-टर्न, पीएमओ ने दिया दखल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने की योजना पर योगी सरकार का यू-टर्न, पीएमओ ने दिया दखल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
मदरसा
- फोटो : अमर उजाला
मदरसों में छात्रों के लिए ड्रेस कोड लागू करने संबंधी बयान से मंत्री मोहसिन रजा ने सरकार की किरकिरी करा दी। प्रधानमंत्री कार्यालय के दखल के बाद इस मुद्दे पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने न सिर्फ रजा के बयान से किनारा किया बल्कि ड्रेस कोड लागू करने की किसी योजना से इन्कार किया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री मोहसिन रजा के कई बयानों पर पहले भी कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी को सफाई देनी पड़ी है। मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने का फैसला भी ऐसा ही था। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार के स्तर पर कोई चर्चा किए बगैर ही मोहसिन रजा ने इसकी घोषणा कर दी।
विज्ञापन
इसके तहत मदरसे के छात्रों के लिए कुर्ता-पायजामा की जगह पैंट-शर्ट पहनना अनिवार्य करना था। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय ने ड्रेस कोड लागू करने संबंधी खबरों का संज्ञान लिया। निर्देश दिए कि सरकार इससे खुद को अलग करे।
विज्ञापन
Trending Videos
मदरसा बोर्ड ने दी सफाई
उधर, प्रदेश के मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने के मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा के बयान पर मदरसा बोर्ड ने बुधवार को सफाई दी है। बोर्ड के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता ने बयान जारी कर कहा कि मदरसों में ड्रेस कोड तय करने को लेकर मदरसा बोर्ड की किसी भी बैठक में प्रस्ताव विचार के लिए प्रस्तुत नहीं किया गया है। ड्रेस कोड को लेकर शासन स्तर पर कोई दिशा-निर्देश बोर्ड को प्राप्त नहीं हुए हैं।