फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no photo of narendra modi in raebareli rally of amit shah.

अमित शाह की रायबरेली रैली में पीएम मोदी की फोटो लगाना भूले, अब ये तर्क दे रहे जिम्मेदार

Sun, 22 Apr 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Updated Sun, 22 Apr 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
no photo of narendra modi in raebareli rally of amit shah.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रायबरेली के जीआईसी मैदान में आयोजित रैली में मंच पर लगे बैनर में पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगाना भाजपाई भूल गए। रैली के दौरान भी भाजपाइयों की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया गया। यह मामला चर्चा का विषय बना था। ये बड़ा सवाल है कि आखिर किसकी चूक के चलते ऐसा हुआ।

विज्ञापन


उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव का कहना है कि भूलवश ऐसा हुआ है। बैनर में लगाने वाले फोटो नहीं बनाई थी। हालांकि शहर के अन्य स्थानों पर लगाए गए बैनरों व कटआउट में  पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगी थी।
विज्ञापन


रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी की जमकर बखिया उधेड़ी। उन्होंने दावा किया कि हम रायबरेली को परिवारवाद से निकालकर विकासवाद की तरफ ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रैली में मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। महेंद्र नाथ पांडेय ने कांग्रेस के एमएलसी दिनेश सिंह समेत कई अन्य नेताओं को भाजपा की सदस्यता गृहण करायी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed